- Hindi News »
- Sports »
- Satwik Is Recovering From Shoulder Injury Therefore Satwik And Chirag Pair Withdraw From Badminton Asia Championship
कंधे की चोट से उबर रहे सात्विक, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी दुनिया की No. 1 जोड़ी
- Written By: अक्सा अंसारी

सात्विक और चिराग (pic credit : social media)
नई दिल्ली: स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी (Indian Badminton Player) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) कंधे की चोट से नहीं उबर पाए हैं जिसके कारण उनकी और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की गत चैंपियन पुरुष युगल जोड़ी गुरुवार को अगले सप्ताह होने वाली बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप (Badminton Asia Championships) से हट गई।
सात्विक और चिराग की दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने पिछले साल अप्रैल में 58 साल के सूखे को खत्म करते हुए इतिहास रचा था क्योंकि वे दिनेश खन्ना के बाद दुबई में एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने थे। दिनेश ने 1965 में स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि मौजूदा सत्र में फ्रेंच ओपन सुपर 750 जीतने के अलावा दो टूर्नामेंट के उप विजेता रहे सात्विक और चिराग ने गुरुवार को टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला किया।
मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘यह कोई नई चोट नहीं है, यह कुछ ऐसा है जो कंधे के अत्यधिक उपयोग के कारण होता है और सात्विक पहले से ही ठीक होने की राह पर हैं। वे अब भी प्रशिक्षण ले रहे हैं लेकिन तीव्रता थोड़ी कम है। इसलिए बड़ी तस्वीर को देखते हुए उन्होंने हटने का फैसला किया।” उन्होंने कहा, ‘‘वे लगातार फाइनल खेल रहे हैं और एक तरह से वे भाग्यशाली हैं कि ऐसा बड़े टूर्नामेंटों के दौरान नहीं हुआ। इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए यह एक अच्छा समय है। वे विशिष्ट खिलाड़ी हैं और उन्हें बुद्धिमानी से प्रतियोगिताओं को चुनने की जरूरत है। उन्हें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
India Open 2026 की शुरुआत 13 जनवरी से, भारतीय खिलाड़ियों के साथ दुनिया के टॉप प्लेयर्स भी लेंगे हिस्सा
Year Ender 2025: लक्ष्य सेन ने जीता खिताब, तन्वी-आयुष ने बिखेरी चमक, ऐसा रहा भारतीय बैडमिंटन का साल
फिर टूटा सात्विक और चिराग का दिल, चीन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में मिली हार
हांगकांग ओपन के फाइनल में सात्विक और चिराग को मिली हार, चीन के खिलाड़ी ने खिताब पर जमाया कब्जा
यह बार-बार लगने वाली चोट है क्योंकि सात्विक को अतीत में अपने दाहिने कंधे में चोट के कारण परेशानी हुई थी लेकिन वह इससे उबर गए थे और उन्होंने तथा चिराग ने देश को गौरवांवित किया। लेकिन मौजूदा सत्र में यूरोपीय चरण के बाद ऐसा लग रहा था कि चोट थोड़ा बढ़ गई है। इस जोड़ी को हालांकि भारत की मजबूत थॉमस कप टीम में शामिल किया गया है जो 27 अप्रैल से चीन में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। सूत्र ने कहा, ‘‘थॉमस कप एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है ओर वे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए वापस आएंगे क्योंकि हम चैंपियनशिप का बचाव कर रहे हैं।”
(एजेंसी)
Satwik is recovering from shoulder injury therefore satwik and chirag pair withdraw from badminton asia championship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 24 April: कुम्भ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! जानें अपनी राशि का हाल
Apr 24, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
Apr 23, 2026 | 11:28 PMBaglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Apr 23, 2026 | 11:13 PMराजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMखरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PMहिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM














