Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से…’, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को लेकर की अपील

Vinesh Phogat: साक्षी मलिक ने पीएम मोदी और खेल मंत्री से अपील की है कि विनेश फोगाट को ट्रायल देने से न रोका जाए, ताकि वह वापसी कर देश के लिए पदक जीत सकें।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 12, 2026 | 05:43 PM

साक्षी मलिक और विनेश फोगाट (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wrestling Federation of India: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) द्वारा विनेश फोगाट को भेजे ‘कारण बताओ नोटिस’ और उन पर 26 जून तक खेलने को लेकर लगाई गई रोक पर पूर्व महिला रेसलर साक्षी मलिक का बयान सामने आया है। साक्षी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री से निवेदन किया है कि विनेश को ट्रायल देने से न रोका जाए।

साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘फेसबुक’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “पिछले कुछ दिनों से विनेश के ट्रायल को लेकर जो भी मामला चल रहा है, उसको लेकर मीडिया मेरी राय जानना चाहती है। मैं दो-तीन दिन से विचार में थी, क्योंकि विनेश एक पार्टी की विधायक है और मेरा किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं ऐसे बहुत से उदाहरण दे सकती हूं, जहां दूसरे देश की स्पोर्ट्स फेडरेशन अपने खिलाड़ियों के लिए नियम आसान करती है, ताकि वहां महिलाएं मां बनने के बाद भी खेल सकें और देश के लिए पदक जीत सकें।”

साक्षी ने आगे कहा, “वहीं, हमारी फेडरेशन दो दिन पहले ऐसे नियम लागू कर देती है कि विनेश वापसी ना कर पाए। मेरा प्रधानमंत्री, खेल मंत्री और फेडरेशन से निवेदन है कि विनेश का ट्रायल लिया जाए, ताकि वह भी पदक जीते और देश का नाम रोशन कर सके। इसके साथ ही वह एक ऐसा उदाहरण पेश कर सके कि हमारे देश में भी महिलाएं मां बनने के बाद खेल सकती हैं और पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल

Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज

PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी

दरअसल, शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस भेजा था, जिसमें डब्ल्यूएफआई ने विनेश पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनसे चार आरोपों के जवाब मांगे हैं। डब्ल्यूएफआई ने आदेश जारी करते हुए कहा कि विनेश 26 जून 2026 तक किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं लेंगी।

ये भी पढ़ें: विराट कैमरे के लिए ऐसा करते हैं…, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कोहली के ‘एग्रेशन’ पर दिया हैरान करने वाला बयान

डब्ल्यूएफआई के अनुसार, विनेश फोगाट ने डोपिंग रोधी नियमों का पालन नहीं किया, जिसके चलते संन्यास से वापसी करने के बाद खिलाड़ी को छह महीने तक का नोटिस पूरा करना होता है और इस दौरान खिलाड़ी किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकता है। भारतीय कुश्ती महासंघ के फैसले की वजह से उत्तर प्रदेश के गोंडा में हो रही नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भी विनेश हिस्सा नहीं ले पाएंगी। माना जा रहा था कि इस टूर्नामेंट के जरिए ही विनेश मैट पर वापसी करेंगी।

IANS इनपुट

Sakshi malik requests pm modi and sports minister for vinesh phogat trial

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 05:43 PM

Topics:  

  • Sakshi Malik
  • Sports
  • Sports News
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.