विराट कैमरे के लिए ऐसा करते हैं..., पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कोहली के 'एग्रेशन' पर दिया हैरान करने वाला बयान

Virat Kohli Aggression: पूर्व खिलाड़ी ने विराट कोहली के मैदान पर दिखने वाले गुस्से के बारे में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वो अपने अंडर-19 के दिनों से ही ऐसा करते आ रहा है।
Sanjay Manjerkar on Virat Kohli
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Sanjay Manjerkar on Virat Kohli: विराट कोहली इस वक्त आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए अपना कमाल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। चाहे व बल्लेबाजी में हो या फील्डिंग में, हर जगह उनकी मौजूदगी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कुछ न कुछ फायदा मिलता ही है। ये सिर्फ आज की बात नहीं है, विराट को जब भी क्रिकेट के मौदान पर देखा जाता है, वो अपनी कमाल की एनर्जी से टीम का मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं।

पिछले कई सालों से फैंस के बीच विराट कोहली की एनर्जी, विकेट के बीच दहाड़ और जीत का जज्बा चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में उनके आलोचकों का ये भी मानना होता है कि ये सब विराट सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए करते हैं। अब इसी बहस पर पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान कमेंटेटर संजय मांजरेकर भी कूद चुके हैं। मांजरेकर ने विराट की स्वाभाव व खेल की प्रति उनके नजरिए पर बड़ा बयान दिया है।

संजस मांजरेकर का विराट के एग्रेशन पर बयान

संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा है कि विराट कोहली का मैदान पर दिखने वाला एग्रेशन को नया दिखावा नहीं है, बल्कि उनके लिए ये क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही पहचान का विषय रहा है। मांजरेकर के मुताबिक विराट का दिल्ली के अंडर-19 से लेकर आज तक ठीक वैसे ही अंदाज है जैसे कि पहले से हुआ करता था। मांजरेकर ने ये भी कहा कि कई लोगों का मानना होता है विराट कोहली कैमरे के लिए ऐसा करते हैं, लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। उन्होंने विराट को अंडर-19 से खेलते हुए देखा है।

मांजरेकर का मानना है कि विराट पहले से ही मैदान पर ऐसे दिखें हैं और आगे भी ऐसे ही दिखते रहेंगे। चाहें व एक फील्डर के तौर पर हो या फिर एक बल्लेबाज के तौर पर। जब भी वो मैदान पर गुस्सा होता है, तो उसका फायदा टीम को और विराट को होता ही है। कुल मिलाकर ये स्वभाव उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट संजय मांजरेकर ने ये भी माना है कि 37 साल की उम्र में भी विराट कोहली की मैदान पर ये एनर्जी और खेल के प्रति जूनून उन्हें कई बार हैरान कर देता है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा साधारण तौर पर कई खिलाड़ियों का जोश बढ़ती उम्र के साथ थोड़ा कम या फिर पूरा शांत हो जाता है, लेकिन विराट के साथ ऐसा नहीं हुआ। विराट अभी तक अपने पूराने अंदाज के साथ ही जीते आ रहे हैं, जो कि कमाल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com