Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज

Asian U17 Boxing Championship 2026: एशियन अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की 8 महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंचीं, जबकि 4 ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। लड़कों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 11, 2026 | 10:28 PM

भारत की बॉक्सिंग खिलाड़ी (फोटो- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Boxing Team: एशिया बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में इस बार भारत की बेटियों का जलवा देखने मिला है, उन्होंने इसमें अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित सेमीफाइनल के बाद 8 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गईं, जबकि 4 मुक्केबाजों ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

एक तरफ, 46 किलोग्राम वर्ग में राखी ने चीन की याटिंग झांग के खिलाफ तीसरे राउंड में रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, 48 किलोग्राम वर्ग में, खुशी चंद ने मंगोलिया की मुंगुंजुल अल्तामगादासा पर 5:0 से एकतरफा जीत हासिल की। 52 किलोग्राम वर्ग में, ममता मुरलीधर राउत चीन की याक्सिन किउ से 0:5 से हार गईं, जबकि लक्ष्मी मंजूनाथ लमानी (54 किलोग्राम) को उज्बेकिस्तान की कुमरिनिसो मुहम्मदोवा के हाथों 1:4 से हार का सामना करना पड़ा।

नव्या ने फाइनल में किया प्रवेश

57 किलोग्राम वर्ग में, नव्या मंगोलिया की दागीमा चुलुतुमुर के खिलाफ दूसरे राउंड में आरएससी से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में पहुंचीं। 60 किलोग्राम वर्ग में, इशिका कजाकिस्तान की बाल्यम गैबिटकीजी के खिलाफ 2:3 से एक कड़े मुकाबले में हार गईं। 63 किलोग्राम वर्ग में, दीया ने चीनी ताइपे की जिया-एन सॉन्ग पर पहले राउंड में आरएससी से एकतरफा जीत हासिल की।

सम्बंधित ख़बरें

PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी

फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे

‘वे हमारा सहयोग नहीं कर रहे…’, IPL टीम मालिकों पर भड़का BCCI; दे डाली सीधी चेतावनी

T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप

66 किलोग्राम वर्ग में, हरनूर कौर को कजाकिस्तान की अयाउलिम ओस्पानोवा के खिलाफ 0:5 से हार का सामना करना पड़ा। 70 किलोग्राम वर्ग में, हिमांशी ने जॉर्डन की जूड हाबी के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत दर्ज की। 75 किलोग्राम वर्ग में, ज्योति चीनी ताइपे की चेंग-हुई जू के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत दर्ज करते हुए आगे बढ़ीं। 80 किलोग्राम वर्ग में, वंशिका ने उज्बेकिस्तान की फेरुजाबोनु कामोलोवा पर 4:1 से जीत हासिल की। 80+ किलोग्राम वर्ग में, गुरसीरत कौर ने चीनी ताइपे की शिन-यिंग हुआंग के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में स्थान बनाया।

ये भी पढ़ें: फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे

दूसरी तरफ, अंडर-15 में भारतीय लड़कों ने सेमीफाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। छह मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे और सात मुक्केबाजों ने ब्रॉन्ज अपने नाम किए। 33 किलोग्राम वर्ग में, यश कुमार ने यूएई के कियान इकबाल पर 5:0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। सास्था वसंत अशोक कुमार (37 किलोग्राम) ने किर्गिस्तान के अजिरेताली संझारबेकोव के खिलाफ दूसरे राउंड में रेफरी के फैसले से जीत हासिल की।

IANS इनपुट के साथ

India boxers shine in asian u17 boxing championship 2026 eight girls reach final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 10:28 PM

Topics:  

  • Boxing
  • Sports
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.