Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल

Shabnim Ismail: शबनीम इस्माइल ने संन्यास से वापसी करते हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका टीम में जगह बनाई है। 37 वर्षीय तेज गेंदबाज की वापसी से फैंस उत्साहित हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 12, 2026 | 04:22 PM

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shabnim Ismail Withdraws Retirement: क्रिकेट की दुनिया से इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। दरअसल, Women’s T20 World Cup 2026 के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसी कड़ी में साल 2023 में संन्यास ले चुकीं 37 साल की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को विश्व कप की टीम में जगह मिली है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका का यह फैसला सभी फैंस को चौंका रहा है। फिलहाल 15-सदस्यीय टीम की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी।

113 टी20 मैचों में 123 विकेट ले चुकीं इस्माइल नई गेंद से अपनी पुरानी जोड़ीदार मारिजेन कैप के साथ जुड़ेंगी। कैप बीमारी से उबरकर वापस कर रही हैं। पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क ने भी संन्यास से वापसी के बाद से नौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें भी टीम में चुना गया है।

टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ड करेंगी। मुख्य नामों में ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका शामिल हैं। विस्फोटक फिनिशर और पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी। विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो को भी टीम में जगह मिली है। एनेके बॉश, जिन्होंने पिछले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाया था, इस बार टीम में जगह नहीं बना पाई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल

Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज

PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी

फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे

शबनीम का आना मायने रखता है- क्रिकेट साउथ अफ्रीका

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की एक प्रेस रिलीज में मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा, “शबनीम जैसी खिलाड़ी का वापस आना टीम के लिए बहुत मायने रखता है। उनमें अभी भी साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने और टीम को कुछ खास उपलब्धि दिलाने में मदद करने की कितनी ललक है। हमें मारिजेन, डेन और कराबो जैसी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने की भी खुशी है।”

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मारिजेन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, टुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायन और डेन वैन नीकेर्क।

ये भी पढ़ें: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ग्रुप 1 में शामिल है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड, और पाकिस्तान शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

Shabnim ismail returns from retirement for womens t20 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 04:22 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • South Africa Cricket Team
  • South Africa Women's Cricket Team
  • Sports News
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.