-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Sakshi Malik And Bajrang Punia Accused Wfi Of Adopting Fraudulent Methods To Get The Suspension Lifted
भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता हुई बहाल, साक्षी और बजरंग ने संजय सिंह पर लगाया ‘ये’ आरोप
- Written By: मृणाल पाठक

साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया (PIC Credit:
नई दिल्ली: ओलंपिक (Olympic) पदक विजेता पहलवानों साक्षी मलिक (Sakshi Malik) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख संजय सिंह (Sanjay Singh) ने यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग (UWW) द्वारा लगाया प्रतिबंध हटवाने के लिए कपटपूर्ण तरीकों का इस्तेमाल किया और डब्ल्यूएफआई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन फिर शुरू करने की धमकी दी।
यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने मंगलवार को भारत पर लगा अस्थाई प्रतिबंध हटा दिया लेकिन राष्ट्रीय महासंघ को निर्देश दिया कि वह लिखित गारंटी दे कि विरोध कर रहे पहलवानों बजरंग, साक्षी और विनेश फोगाट के खिलाफ कोई भेदभावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाएगी। डब्ल्यूएफआई के समय पर चुनाव कराने में नाकाम रहने पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने यह निलंबन पिछले साल अगस्त में लगाया था।
डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह की महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए गिरफ्तारी की मांग करते हुए बजरंग, साक्षी और विनेश ने एक साल से अधिक समय तक विरोध-प्रदर्शन किया था। साक्षी ने ‘एक्स’ पर डाले वीडियो में कहा, ‘‘हमें कल पता चला कि संजय सिंह ने निलंबन हटवाने के लिए यूडब्ल्यूडब्ल्यू के साथ कोई सांठगांठ कर ली है। बृज भूषण और संजय सिंह ने स्वयं को कानून से ऊपर दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच फिर बाहर आया जमीन घोटाले का जिन्न, SIT के सामने सबूत पेश करेंगे संजय सिंह
राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल
Varanasi: राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप, संजय सिंह बोले- करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नही
‘वाशिंग मशीन है भाजपा…’, बंगाल की सियासत से लेकर ‘स्टेट ऑफ होर्मुज’; इंदौर में संजय सिंह ने उठाए कई सवाल
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से यहां शतरंज ओलंपियाड मशाल सौंपने के समारोह के इतर जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम आपको बताएंगे कि हम क्या करेंगे।” साक्षी ने जोर देते हुए कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण के विश्वास पात्र को डब्ल्यूएफआई का संचालन करने की स्वीकृति दी जाएगी तो प्रदर्शनकारी पहलवानों के पास विरोध दोबारा शुरू करने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विरोध सिर्फ निलंबित है। मैंने भले ही कुश्ती से संन्यास ले लिया हो लेकिन मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी कि बृज भूषण या उसके लोग महासंघ को चलाएं और महिलाओं का उत्पीड़न करें।” साक्षी ने कहा, ‘‘अगले दो-चार दिन में हम हमारे विरोध से जुड़े लोगों से संपर्क करेंगे और भविष्य की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगे। मैं सरकार से अपील करती हूं कि वे सुनिश्चित करें कि बृज भूषण या उसके गुट को महासंघ के संचालन से प्रतिबंधित किया जाए और यह काम करने की जिम्मेदारी कुछ अच्छे लोगों को सौंपी जाए। अन्यथा हमें फिर विरोध-प्रदर्शन की राह पर चलना होगा।”
बजरंग ने भी साक्षी से सहमति जताते हुए कहा, ‘‘दो-तीन दिन पहले ही बृज भूषण का बेटा उत्तर प्रदेश कुश्ती संस्था का अध्यक्ष बन गया जबकि उसने कहा था कि उसके परिवार का कोई सदस्य कुश्ती प्रशासन में नहीं आएगा। सरकार ने वादा किया था कि बृजभूषण या उसका कोई रिश्तेदार या सहयोगी खेल का संचालन नहीं करेगा।” बृज भूषण ने लगातार कहा है कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका कुश्ती से कुछ लेना देना नहीं है।
दिसंबर में हुए चुनावों में बृज भूषण के विश्वास पात्र संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था लेकिन प्रभार संभालने के तीन दिन के भीतर बेहद कम समय में आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तारीखों की घोषणा करके अपने ही संविधान का उल्लंघन करने के लिए डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। साक्षी ने साथ ही आरोप लगाया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करके संजय सिंह की अगुआई वाले डब्ल्यूएफआई ने महासंघ के कोष का दुरुपयोग किया है।
(एजेंसी)
Sakshi malik and bajrang punia accused wfi of adopting fraudulent methods to get the suspension lifted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उमरखेड़ शिवसेना कार्यकर्ता रमेश चव्हाण हमला कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, यवतमाल में सनसनी
Jul 03, 2026 | 03:49 PMAyurveda and Menstruation: पीरियड्स के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है? जानिए मासिक धर्म का प्राचीन विज्ञान
Jul 03, 2026 | 03:48 PMगौरी स्प्रैट संग आमिर खान की शादी पर विक्की कौशल ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी के सवाल पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
Jul 03, 2026 | 03:46 PMनागपुर पहली बारिश में खुली मनपा की पोल, कीचड़ और गड्ढों का केंद्र बना मोर भवन बस टर्मिनस; यात्री परेशान
Jul 03, 2026 | 03:45 PMसद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री
Jul 03, 2026 | 03:44 PMफिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:41 PMअमित साटम पर हो कार्रवाई, मैनहोल हादसे पर भड़के रोहित पवार, कहा- अपर लेवल अधिकारियों को करें सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














