Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई

Alexander Zverev: फ्रेंच ओपन 2026 जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को बधाई दी। जर्मन स्टार ने फ्लेवियो कोबोली को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 08, 2026 | 09:52 AM

सचिन तेंदुलकर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sachin Tendulkar on Alexander Zverev: जर्मनी के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार को फ्रेंच ओपन 2026 पुरुष एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से शिकस्त देकर करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इस शानदार उपलब्धि के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें बधाई दी।

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कभी-कभी टेनिस आपको वह लौटाने में बहुत लंबा समय लेता है, जिसके लिए खिलाड़ी मेहनत कर रहा होता है। रोलैंड-गैरोस (फ्रेंच ओपन) में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतते देखना अच्छा लगा। हमेशा लगा कि वह एक खास खिलाड़ी हैं। जिस तरह का मुकाबला देखने को मिला, उसका श्रेय फ्लोवियो कोबोली को भी जाता है। दोनों खिलाड़ियों ने खेल को अपना सब कुछ दिया।”

Sometimes tennis can take a long time to give back what players keep putting in. Good to see Alexander Zverev win his first Grand Slam at Roland-Garros today. Always felt he was a special player! Credit to Flavio Cobolli for the way he competed today as well. Both players gave… — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 7, 2026


ज्वेरेव और कोबोली के बीच खेला गया फ्रेंच ओपन 2026 का खिताबी मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। 4 घंटे 20 मिनट तक मुकाबले में ज्वेरेव आखिरकार बाजी मारने में सफल रहे। ज्वेरेव ने मैच की शुरुआत दमदार अंदाज में की और पहले सेट को आसानी से 6-1 से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में कोबोली ने जबरदस्त वापसी की और ज्वेरेव को कड़ी टक्कर देते हुए सेट को 6-4 से जीता।

सम्बंधित ख़बरें

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्लावियो कोबोली को हराकर जीता करियर का पहला French Open ग्रैंड स्लैम खिताब

FIFA World Cup: फ्रेंडली मुकाबले में ब्राजील-जर्मनी ने दर्ज की जीत, बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-0 से रौंदा

BCCI का बड़ा फैसला, Vaibhav Sooryavanshi के साथ आयरलैंड-इंग्लैंड जाएगा परिवार, बोर्ड उठाएगा पूरा खर्च

इधर BCCI का कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान, उधर श्रेयस अय्यर का दिखा रौद्र रूप, मैदान पर जीत लिया यह बड़ा अवॉर्ड

तीसरा सेट ज्वेरेव के नाम रहा, लेकिन चौथे सेट में जर्मनी का स्टार खिलाड़ी दबाव में नजर आया। कोबोली ने चौथे सेट में बेहतरीन खेल दिखाया और इसी टाई-ब्रेकर तक ले गए और सेट को अपने नाम कर लिया। हालांकि, निर्णायक सेट में ज्वेरेव कोबोली पर पूरी तरह से हावी नजर आए और उन्होंने 6-1 से सेट और मैच दोनों को अपने नाम कर लिया। ज्वेरेव के लिए लंबे समय से जारी पहले ग्रैंड स्लैम का इंतजार भी खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, फ्लावियो कोबोली को हराकर जीता करियर का पहला French Open ग्रैंड स्लैम खिताब

साल 2020 में यूएस ओपन, 2024 में फ्रेंच ओपन और 2025 में ज्वेरेव को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले, ज्वेरेव 2 एटीपी फाइनल्स खिताब, 7 मास्टर्स 1000 खिताब और एक ओलंपिक गोल्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। वह हेनर हेनकेल के बाद फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले जर्मन खिलाड़ी बने हैं। हेनर ने साल 1937 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

IANS इनपुट के साथ

Sachin tendulkar congratulates alexander zverev on winning first french open title

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 09:52 AM

Topics:  

  • French Open
  • Sachin Tendulkar
  • Sports News
  • Tennis
  • Tennis Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.