Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन

Vaibhav Sooryavanshi Celebration: जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ने के बाद भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने खास सेलिब्रेशन से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 24, 2026 | 01:23 PM

वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vaibhav Sooryavanshi’s Fastest Fifty Celebration: भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और भावुक अंदाज से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

रिकॉर्डतोड़ पचासा पूरा करने के बाद वैभव ने अपना चर्चित ‘A’ सेलिब्रेशन किया। उन्होंने उंगलियों से अंग्रेजी का अक्षर ‘A’ बनाकर ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया। आईपीएल 2026 के दौरान पहली बार चर्चा में आया यह सेलिब्रेशन अब उनकी पहचान बन चुका है।

WHO WAS THIS CELEBRATION FOR 👀 Watch it LIVE on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/q6VBxaRJz3 #ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/M4SUujuc01 — FanCode (@FanCode) July 23, 2026

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…

भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर

T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड

CWG 2026: भारत के पुतुल सोनोवाल ने किया बड़ा उलटफेर, तीन बार के कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट रयान बेस्टर को हराया

किसके नाम है ‘A’ सेलिब्रेशन?

आईपीएल के दौरान जब इस सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया था, तब वैभव ने कहा था कि वो हर मैच में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और इसका कोई खास मतलब नहीं है। हालांकि बाद में राजस्थान रॉयल्स के एक वीडियो में उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया।

टीम मैनेजर रोमी भिंडर से बातचीत में वैभव ने बताया था कि उनका ‘A’ सेलिब्रेशन उनकी मां आरती सूर्यवंशी को समर्पित है। उन्होंने कहा था, ‘ये सेलिब्रेशन मेरी मां के लिए है। उनके नाम का पहला अक्षर ‘A’ है। ‘जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद किया गया यही सेलिब्रेशन अब और भी खास बन गया।

18 गेंदों में रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए और भारत को 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने मुकाबला आसानी से जीत लिया।

ये भी पढ़ें- भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर

कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

15 वर्ष और 118 दिन की उम्र में वैभव ने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 15 वर्ष और 340 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था। वैभव ने इस मामले में भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 16 वर्ष 213 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया था, जबकि अफरीदी ने 16 वर्ष 214 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

बने सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी अब पुरुष T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उसी अंदाज में आगाज़ कर दिया है और भारतीय क्रिकेट के भविष्य की सबसे चमकदार उम्मीदों में अपनी जगह और मजबूत कर ली है।

Ind vs zim vaibhav sooryavanshi record fifty celebration dedicated to mother

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 01:23 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Sports News
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.