Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए आठ डायरेक्ट क्वालिफाई करने वाली टीमों की पुष्टि कर दी है, जबकि वेस्टइंडीज को एक बार फिर क्वालिफायर दौर से गुजरना होगा।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 24, 2026 | 02:06 PM

आईसीसी 2027 वनडे वर्ल्ड कप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ICC ODI World Cup 2027 Qualified Teams List: आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब तक क्वालिफाई करने वाली आठ टीमों की पुष्टि कर दी है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

14 टीमें लेंगी हिस्सा

2027 वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस बार कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि बाकी छह स्थानों का फैसला 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख तक रैंकिंग और क्वालिफायर टूर्नामेंट के जरिए होगा।

इस बार नामीबिया पहली बार वनडे वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट के कुल 54 मुकाबलों में 44 मैच दक्षिण अफ्रीका, जबकि जिम्बाब्वे और नामीबिया में पांच-पांच मैच खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग, प्रिटोरिया, केपटाउन, डरबन, गकेबेरहा, ब्लोमफोंटेन, ईस्ट लंदन और पार्ल प्रमुख मेजबान शहर होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन

भारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर

T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज की बढ़ी मुश्किलें

दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की स्थिति एक बार फिर मुश्किल हो गई है। टीम फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और लगभग तय माना जा रहा है कि उसे मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर खेलना पड़ेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज हार के बाद वेस्टइंडीज टॉप-8 से बाहर हो गई।

ये लगातार दूसरा मौका हो सकता है जब कैरेबियाई टीम को क्वालिफायर का रास्ता अपनाना पड़े। 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी वेस्टइंडीज क्वालिफायर में नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका से हारकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह नहीं बना सकी थी।

कौन सी टीम करेगी क्वालिफाई

अफगानिस्तान और बांग्लादेश फिलहाल आठवें और नौवें स्थान पर हैं। अगर अफगानिस्तान अपनी रैंकिंग बरकरार रखता है या उसमें सुधार करता है, तो वो सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश को टॉप-8 में जगह बनाने के लिए अपनी रैंकिंग बेहतर करनी होगी, अन्यथा उसे भी क्वालिफायर का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…

2027 में आएगा नाया फाॅर्मेट

2027 वर्ल्ड कप का फाॅर्मेट भी बदला हुआ होगा। तीन सबसे निचली रैंकिंग वाली क्वालिफाई टीमें पहले सुपर सीरीज खेलेंगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज, सुपर-7, सेमीफाइनल और फाइनल के जरिए विश्व चैंपियन का फैसला होगा। इस नए और कड़े फाॅर्मेट को आईसीसी द्वारा टूर्नामेंट में टीमों की कुल संख्या बढ़ाकर 14 करने और ज्यादा से ज्यादा नॉकआउट मुकाबले कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Icc odi world cup 2027 qualified teams west indies qualifiers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 02:06 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC
  • Sports News
  • world cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.