MI vs RR Cricket Score Highlight, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें संस्करण में आज मुबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाम में अपने नाम किया। मैच से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 116 रन पर सिमट कर रह गई। मुंबई के लिए आज जीत के हीरो युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार रहे। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 4 अहम विकेट अपने नाम किए। अश्विनी कुमार के लिए इस मैच में क्विंटन डिकॉक के रूप में पहली आईपीएल विकेट मिली।
आज की जीत में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजो का अहम रोल रहा। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने वाली कोलकाता की टीम के बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी से पस्त कर दिया। मुंबई के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया। उन्होंने अपने और टीम के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर सुनिल नारायण को आउट कर दिया। इसके बाद से कोलकाता के विकेटों की झड़ी सी लग गई।
अश्विनी कुमार ने आज कोलकाता के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेला। उन्होंने अपने पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन कर दिया। अश्विनी कुमार ने कोलकाता के चार बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पहली ही आईपीएल की गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया। अश्विनी आईपीएल इतिहास में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हो गए हैं।
31 Mar 2025 09:51 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 11वां मुकाबले खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने एकतरफा अंजाद में वापसी की। मैच से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 116 रन पर सिमट कर रह गई। मुंबई के लिए आज जीत के हीरो युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार रहे। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 4 अहम विकेट अपने नाम किए।
31 Mar 2025 09:07 PM (IST)
कोलकाता के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुंबई की टीम कोलकाता को ने 116 रन पर ऑल आउट कर दिया है। अब मुंबई को जीत के लिए 117 रन की जरूरत है। आज कोलकाता की टीम के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज इस मैच में बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहा। दूसरी तरफ मुंबई के गेंदबाजों ने पूरे मैच में अपना जलवा बरकरार रहा।
मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार ने लिए। उन्होंने कोलकाता के चार बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। इसके बाद दीपक चाहर को दो सफलता मिली। वहीं, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांडया, विग्नेस पुथुर और मिचेल सेंटनर को 1-1 सफलता मिली।
Rahane ✅
Rinku ✅
Manish ✅
Russell ✅Presenting Ashwani Kumar from MI’s talent factory! 🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #MIvKKR pic.twitter.com/Al3FEGHgi0
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2025
31 Mar 2025 08:51 PM (IST)
विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस को उनकी 9वीं सफलता दिलाई है। इस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 14.4 ओवर में 100-9 है।
31 Mar 2025 08:39 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आज के मैच में पूरी तरह से हावी नजर आए है। अभी 13 ओवर भी खत्म नहीं हुए हैं और कोलकात के 8 विकेट पेवेलियन जा चुके हैं। अश्विनी कुमार को उनकी चौथी सफलता मिल चुकी है। उन्होंने आंद्रे रसल को अपना शिकार बनाया।
31 Mar 2025 08:25 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस वक्त काफी मुश्किल में नजर आ रही है। अब केकेआर को रिंकू सिंह के रूप में छठा झटका लग चुका है। इस वक्त केकेआर का स्कोर 10 ओवर के बाद 75-6 है।
31 Mar 2025 08:01 PM (IST)
वानखे़ड़े के मैदान पर इस वक्त मुंबई के गेंदबाजों ने कहर ढा रखा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 ओवर के अंदर ही 4 विकेट खो दिए हैं। चौथी विकेट दीपक चाहर ने दिलाई। दीपक चाहर ने कोलकाता के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को पेवेलियन भेजा। इस वक्त केकेआर का स्कोर 6 ओवर के बाद 41-4 है।
31 Mar 2025 07:51 PM (IST)
अश्विनी कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे को आउट कर दिया है। अश्विनी कुमार के लिए ये आईपीएल की पहली सफलता है। इस वक्त केकेआर की टीम मुश्किल स्थिति में नजर आ रही है। 30 रन के अंदर कोलकाता के तीन विकेट गिर चुके हैं।
31 Mar 2025 07:39 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को दूसरे ही ओवर में ही दूसरी सफलता मिल चुकी है। इस बार कोलकाता के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी काक को दीपक चाहर ने पेवेलिनय भेज दिया है।
31 Mar 2025 07:35 PM (IST)
कोलकाता की टीम को सुनिल नारायण के रूप में पहला झटका लग चुका है। मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए थे। उन्होंने इस ओवर की चौथी गेंद में नारायण को क्लीन बोल्ड कर दिया।
31 Mar 2025 07:15 PM (IST)
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी काक (विकेटकीपर), सुनिल नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसल, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रियान रिकल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटरन, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।
31 Mar 2025 07:06 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक ने टॉस जीतने के बाद कहा कि इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करना फायदेबंद रहता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट है। अभी हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे भी पहले गेंदबाजी की बात कर रहे थे, लेकिन उन्होंने यह भी माना की पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए थोड़ा कन्फ्यूज थे।
31 Mar 2025 06:50 PM (IST)
मुंबई इंडियंसः हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।
केकेआरः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विटंन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
31 Mar 2025 06:45 PM (IST)
आंकड़े बताते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स 34 बार आमने-सामने हो चुके हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 23 बार कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का उच्चतम स्कोर 232 रन रहा है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का उच्चतम स्कोर 210 रन है।
31 Mar 2025 06:44 PM (IST)
मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के अनुसार मैच की शुरुआत में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अंत तक 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। खेल के दौरान आर्द्रता 39% से 52% के बीच रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है।
31 Mar 2025 06:43 PM (IST)
नमस्कार, मैं संजय सिंह बिष्ट, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत करता हूं। आज का मैच मुंबई इंडियंस के काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि आईपीएल के इतिहास में मुंबई की टीम सबसे सफलतम टीमों में से एक है। उनकी टीम के पास मौजूदा वक्त में एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी है। ऐसे में आईपीएल 2025 के दो मैच में लगातार हार अब मुंबई की काबिलियत पर सवाल खड़े कर रही है। दूसरी तरफ कोलकात की टीम के लिए साल कुछ नया सा है। पिछली बार इस टीम ने श्रेयस अय्यर की कमान में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस साल अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाल रहे हैं। अब तक कोलकाता की टीम अपने दो मुकाबलों में एक में हार और एक में जीत दर्ज की है। आज के इस लाइव ब्लॉग में आप हमारे साथ बने रहें। हम आपको मैच में पल-पल की रिपोर्ट आपके सामने में रखेंगे।