Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WPL में मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक, विश्व विजेता खिलाड़ी को बना दिया टीम का कोच

Mumbai Indians head coach Lisa Keightley: मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के आगामी सीजन से पहले एक मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। मुंबई ने लिसा केइटली को मुख्य कोच बना दिया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 25, 2025 | 05:07 PM

लिसा केइटली (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Indians appoint Lisa Keightley as head coach: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने 25 सितंबर को नए कोच का ऐलान किया है। मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर और दो बार की विश्व कप विजेता लिसा केइटली को अपनी महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

लिसा केइटली ने 1997 और 2005 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रही थी। अब लिसा की गिनती सम्मानित कोचों में की जाती है। उन्होंने आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दुनिया की शीर्ष लीगों में कोचिंग की है।

वहीं मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद लिसा ने कहा कि मुंबई इंडियंस में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है, एक ऐसी टीम है जिसने डब्ल्यूपीएल में स्टैंडर्ड सेट किया है।मैं इस प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं ताकि हम अपनी सफलता को आगे बढ़ा सकें और मैदान के अंदर और बाहर भी प्रेरणा देते रहें।

सम्बंधित ख़बरें

Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?

हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर

Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा

झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया

डब्ल्यूपीएल की सबसे सफल टीम है मुंबई इंडियंस

डब्ल्यूपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस ने तीन सीजन में दो खिताब अपने नाम किए। मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में ही खिताब अपने नाम किया था। पहला सीजन 2023 में खेला गया था। उसके बाद मुंबई की टीम ने 2025 में भी जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: WPL में मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक, विश्व विजेता खिलाड़ी को बना दिया टीम का कोच

नीता अंबानी ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने एक बयान में कहा कि हम मुंबई इंडियंस परिवार में लीसा केइटली का स्वागत करते हैं। महिला क्रिकेट की दिग्गज लीसा ने अपने जुनून, कौशल और जज्बे से उदीयमान क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। उम्मीद है कि वो इस टीम को भी आगे बढ़ाएंगी और इस विरासत को बढ़ाने और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

केइटली का करियर

ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टेस्ट, 82 वनडे और 1 टी20 मैच खेलने वाली एक शानदार सलामी बल्लेबाज़ केइटली को ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड दोनों महिला टीमों को कोचिंग देने का अनूठा गौरव प्राप्त है। वह इंग्लैंड की पूर्णकालिक मुख्य कोच के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं।

केइटली को WBBL, द हंड्रेड और डब्ल्यूपीएल जैसे कई फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट्स में कोचिंग का भी बहुत अनुभव है। हाल ही में उन्होंने नॉर्थन सुपरचार्जेस टीम को द हंड्रेड टूर्नामेंट में जीत दिलाई।

Mumbai indians appoint lisa keightley as head coach ahead of wpl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 04:36 PM

Topics:  

  • Australia
  • Cricket
  • Mumbai Indians
  • WPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.