- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Said Let Shubman Gill Remain Captain For Three Years
शुभमन गिल कब तक करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी? पूर्व कोच ने दिया ये सटीक जवाब
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया लीड्स टेस्ट मुकाबला हार चुकी है। इसके बाद उनकी आलोचना की जा रही है। वहीं, टीम इंडिया पूर्व कोच रवि शास्त्री ने युवा कप्तान का समर्थन करते हुए बड़ी बात कही है।
- Written By: संजय बिष्ट

रवि शास्त्री और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरान टीम इंडिया को इंग्लिश टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच लीड्स, हेडिंग्ले में खेला जा चुका है। पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पांच विकेट रहते शिकस्त दी। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम, एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले शुभमन गिल को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने गिल पर बड़ा बयान दिया है। अपने इस बयान में उनका समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गिल की कप्तानी के समय पर भी चर्चा की।
उसको तीन साल तक रहने दो- रवि शास्त्री
पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम इंडिया भले ही इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा चुकी है, लेकिन शुभमन गिल को समय मिलना चाहिए। वो वक्त के साथ बदल जाएंगे। रवि शास्त्री ने विजडन से बात करते हुए कहा कि “उसे (शुभमन गिल) को तीन साल तक टीम में रहने दो। सीरीज में चाहे जो भी हो, उसमें बदलाव मत करो। उसके साथ तीन साल तक रहो और मुझे लगता है कि वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
CSK के खिलाफ तबाही कर भी खुश नहीं हैं साई सुदर्शन, मैच के बाद किया यह बड़ा खुलासा, बताया कहां रह गई कमी
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने 89 रनों से जीता मुकाबला, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
Question: If you had to pick one player who will be indian cricket team legend in next 10 years? Ravi Shastri: I will be disappointed if Shubman Gill doesn’t go places. – He Praised Gill alot and said back him as captain for three years he will deliver. pic.twitter.com/kB4JwB0sxu — Ahmed Says (@AhmedGT_) June 28, 2025
इंग्लैंड के खिलाफ ये सीरीज शुभमन गिल के कप्तान के तौर पर पहली सीरीज है। रोहित शर्मा के टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने भी बल्लेबाजी में निराश नहीं किया। कुल मिलाकर कप्तान के तौर पर गिल ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया।
जब दूसरी बार टीम इंडिया टी20 में बनी थी वर्ल्ड चैंपियन, कहानी 29 जून की…
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने इस दौरान 147 रन बनाए। हालांकि दूसरी पारी में वो महज 8 रन बना पाए। उनका ये प्रदर्शन खराब नहीं कहा जा सकता है। गिल कप्तान के तौर पर लीड्स में दबाव में नहीं रहे। इन सब के बाद अब गिल की नजर बर्मिंघम टेस्ट में जीत दर्ज करने पर होगी।
Ravi shastri said let shubman gill remain captain for three years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














