- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Said If Pant Cannot Wicketkeeping Manchester Then He Not Play
पंत को शास्त्री की दो टूक, कहा- विकेटकीपिंग नहीं कर सकते तो न खेलें चौथा टेस्ट
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि पंत इस मुकाबले में बल्लेबाजी कर सकते हैं, तो तभी मैदान पर उतरे।
- Written By: संजय बिष्ट

रवि शास्त्री और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरु कर दी है। भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला सीरीज में बने रहने के लिए महत्वपूर्ण होगा। लॉर्ड्स में मिली करीबी हार के बाद शुभमन सेना की नजर मैनचेस्टर टेस्ट को अपने नाम करने पर है। सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने बढ़त बनाई है, जहां पर एक भारत तो दो मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं।
इससे पहले पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैनचेस्टर टेस्ट में पंत को बल्लेबाज के रूप में नहीं खेलना चाहिए, जब तक कि वह इस मुकाबले से पहले मुकाबले के लिए विकेटकीपर की जिम्मेदारी के लिए लेने के लिए आश्वस्त न हो जाए।
पंत को लेकर रवि शास्त्री के बड़े बोल
शुक्रवार को आईसीसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रवि शास्त्री ने ऋषभ पंत के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि अगर पंत विकेटकीपिंग नहीं कर सकते तो उन्हें विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरना चाहिए, क्योंकि उन्हें क्षेत्ररक्षण करना होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
ऋषभ पंत के सपोर्ट में उतरा पूर्व दिग्गज, कहा- वो उप-कप्तान बने रहने के हकदार थे
इसके आगे पूर्व दिग्गज ने कहा कि “अगर वह क्षेत्ररक्षण करते हैं, तो स्थिति और खराब हो जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दस्तानों के साथ कम से कम कुछ सुरक्षा तो मिलती है। बिना दस्तानों के, अगर उन्हें कोई ऐसी चीज लग जाती है जो उन्हें चुभती है, तो यह बहुत अच्छा नहीं होगा। इससे चोट और बिगड़ जाएगी।”
ये भी पढें: ऋषभ पंत की चोट से टेंशन, नहीं किया अभ्यास, मैनचेस्टर टेस्ट खेलने पर संस्पेंस…
लॉर्ड्स में हुए थे चोटिल
लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत ने पहली पारी में 74 रन बनाए। इस दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। ऐसे में वो मैदान से बाहर चले गए थे। फिर वो पूरे मैच के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए नहीं दिखाई दिए। उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल ने ये जिम्मेदारी संभाली थी। ऐसे में उनके चौथे टेस्ट खेलने पर संशय बना हुआ है। हालांकि टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान डोएशे ने चौथे टेस्ट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद जताई है।
Ravi shastri said if pant cannot wicketkeeping manchester then he not play
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














