- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravi Shastri Opens Up About Virat Kohlis Retirement
विराट कोहली के संन्यास के बाद BCCI पर भड़के भारत के पूर्व कोच, कहा- मेरे हाथ में होता तो…
भारत के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद बीसीसीआई को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वो इस मामले को और अच्छी तरह से सुलझा सकते थे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

कोहली और रवि शास्त्री (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने यह फैसला इंग्लैंड दौरे से पहले किया। विराट के संन्यास लेने से भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री दुखी है। शास्त्री कोहली के इस तरह से टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले पर दुखी है। उन्होंने कहा कि कोहली को संन्यास को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को इस महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले शास्त्री ने कोहली के संन्यास को लेकर दिल खोल कर सोनी लिव के साथ बात की। शास्त्री ने साफतौर पर कहा कि विराट कोहली फेयरवेल के हकदार थे। विराट ने इस फैसले के बारे में शास्त्री से अप्रैल में चर्चा की थी।
सोनी लिव पर शास्त्री ने खुलकर बात की
सोनी लिव द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर यह उनके हाथ में होता, तो वे उन्हें टेस्ट कप्तानी सौंप देते। उन्होंने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी संन्यास लेता है तो एहसास होता है कि वो कितना बड़ा खिलाड़ी है। मुझे अफसोस है कि वह जिस तरह से गए, वह सही नहीं था। मुझे लगता है, इस पूरे मामले को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था और ज़्यादा खुलकर बात होनी चाहिए थी। अगर यह फैसला मेरे हाथ में होता, तो मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के तुरंत बाद ही कप्तान बना देता।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
🗣️ "𝘐 𝘧𝘦𝘦𝘭 𝘴𝘢𝘥 𝘵𝘩𝘢𝘵 𝘩𝘦 𝘪𝘴 𝘨𝘰𝘯𝘦, 𝘵𝘩𝘦 𝘸𝘢𝘺 𝘩𝘦 𝘪𝘴 𝘨𝘰𝘯𝘦…" – Ravi Shastri Watch 'Bharat Tum Chale Chalo, Kahani 21-22 ki' from 15th June, only on Sony LIV & Sony Sports Network TV channels pic.twitter.com/yTOdk3THzj — Sony LIV (@SonyLIV) June 11, 2025
अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर में विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से कुल 9230 रन बनाए। कोहली ने यह शानदार सफर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ के रूप में समाप्त किया। कप्तान के रूप में कोहली का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में टीम की अगुवाई की, जिनमें से भारत ने 40 मैचों में जीत हासिल की। यह किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा हासिल की गई सबसे अधिक जीतें हैं।
रोहित के बाद कोहली ने लिया था संन्यास
कोहली के संन्यास लेने से पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि कोहली फिर से टीम की कप्तानी करना चाहते हैं लेकिन बीसीसीआई से बात नहीं बनी और उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया। कोहली ने रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के पांच दिन बाद संन्यास लिया। कोहली की तरह रोहित ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टेस्ट से संन्यास की घोषणा की।
हम तीन खिलाड़ियों के बिना… गौतम गंभीर ने इंग्लैंड में भारतीय टीम को दिया खास मंत्र, देखें वीडियो
गिल को बनाया गया भारत का नया कप्तान
रोहित और कोहली के संन्यास के बाद 24 मई को शुभमन गिल को भारत का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया। पंजाब के 25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तानी में पदार्पण करेंगे। गिल की कप्तानी में भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का सामना करेगा। लीड्स में सीरीज के पहले मैच के बाद अगले चार मैच बर्मिंघम, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और द ओवल में खेले जाएंगे।
Ravi shastri opens up about virat kohlis retirement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














