- Hindi News »
- Sports »
- Ranji Trophy Dharmendrasinh Jadeja Best Performance Saurashtra Big Win Over Rajasthan
जडेजा के शानदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र को बड़ी जीत, राजस्थान को 218 रन से दी करारी शिकस्त
- Written By: मृणाल पाठक

धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा (PIC Credit: Social Media)
जयपुर: बायें हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा (Dharmendrasinh Jadeja) ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 32 रन देकर सात विकेट लिए जिससे सौराष्ट्र (Saurashtra) ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) ग्रुप ए मैच में राजस्थान को 218 रन से करारी शिकस्त दी।
जडेजा ने पहली पारी में भी पांच विकेट लिए थे। इस तरह से उन्होंने मैच में 131 रन देकर 12 विकेट हासिल किए जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सौराष्ट्र ने इस मैच से 6 अंक हासिल किये। सौराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी सुबह 4 विकेट पर 174 रन से आगे बढ़ाई और 6 विकेट पर 234 रन के स्कोर पर समाप्त घोषित की। अर्पित वासवडा 74 रन बनाकर नाबाद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सभापति चुनाव से पहले सियासी घमासान, व्हिप को लेकर आरोप-प्रत्यारोप; डोणगांवकर-दानवे आमने-सामने
SC Sub-Classification: महाराष्ट्र में ‘कोटे के अंदर कोटा’ की हलचल, महायुति सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक!
IPL 2026: लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर पर मंडरा रहा बैन का खतरा, पूरी टीम पर लगाया गया जुर्माना
मंजूरी मिली, पर काम रुका: छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल परियोजना पर सवाल, जीआर का इंतजार
सौराष्ट्र ने इस तरह से राजस्थान के सामने 305 रन का लक्ष्य रखा लेकिन उसकी टीम केवल 28.4 ओवर में 87 रन पर आउट हो गई। जडेजा ने जहां कमाल की गेंदबाजी की वहीं युवराज सिंह डोडिया (25 रन देकर तीन विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ दिया। युवराज ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे। इस तरह से सौराष्ट्र के स्पिनरों ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाकर मैच में 19 विकेट हासिल किये।
उधर पुणे में विदर्भ ने महाराष्ट्र को 10 विकेट से हराया। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 208 रन बनाए थे जिसके जवाब में विदर्भ ने 552 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। महाराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में 371 रन पर आउट हो गई। विदर्भ ने 28 रन का लक्ष्य 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया। महाराष्ट्र की तरफ से दूसरी पारी में मुर्तजा ट्रंकवाला ने 86 और अंकित बावने ने 84 रन बनाए। विदर्भ की तरफ से आदित्य ठाकरे ने 54 रन देकर 5 विकेट लिए।
(एजेंसी)
Ranji trophy dharmendrasinh jadeja best performance saurashtra big win over rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सभापति चुनाव से पहले सियासी घमासान, व्हिप को लेकर आरोप-प्रत्यारोप; डोणगांवकर-दानवे आमने-सामने
Apr 04, 2026 | 11:31 AMSC Sub-Classification: महाराष्ट्र में ‘कोटे के अंदर कोटा’ की हलचल, महायुति सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक!
Apr 04, 2026 | 11:27 AMIPL 2026: लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर पर मंडरा रहा बैन का खतरा, पूरी टीम पर लगाया गया जुर्माना
Apr 04, 2026 | 11:24 AMमंजूरी मिली, पर काम रुका: छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल परियोजना पर सवाल, जीआर का इंतजार
Apr 04, 2026 | 11:20 AMMumbai Share Trading Fraud के नाम पर 89 लाख की ठगी, नाशिक से दो आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 | 11:17 AMड्राइवर को बनाया बंधक, आंखों पर बांधी पट्टी; पढ़िए यवतमाल में हुए सनसनीखेज तुअर लूट का खुलासा की पूरी कहानी
Apr 04, 2026 | 11:10 AMWorld Rat Day: आखिर कैसे पूरी दुनिया पर छा गए ये छोटे जीव, वर्ल्ड रैट डे पर जानें चूहों से जुड़ी दिलचस्प बातें
Apr 04, 2026 | 11:10 AMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










