- Hindi News »
- Sports »
- Pv Sindhu Withdraw From Badminton Asia Mixed Team Championship
Badminton: भारत की स्टार खिलाड़ी एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हुई बाहर, जानें कब से शुरू होगा यह टूर्नामेंट
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण चीन में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

पीवी सिंधू (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण चीन में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। जिससे देश की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक का रंग सुधारने की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। यह टूर्नामेंट 11 से 16 फरवरी तक किंगदाओ में खेला जाएगा।
इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय खिलाड़ी गुवाहाटी में ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा ले रहे हैं। सिंधू के अलावा शिविर में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय के साथ-साथ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी भी हिस्सा ले रही है। यह 29 वर्षीय खिलाड़ी उस भारतीय टीम का हिस्सा थी जिसने टूर्नामेंट के पिछले सत्र में कांस्य पदक जीता था।
सिंधू ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
सिंधू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मैं भारी मन से यह बता रही हूं कि मैं बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। चार फरवरी को गुवाहाटी में ट्रेनिंग के दौरान मुझे अपनी पैर की मांसपेशियों में दर्द महसूस हुआ। अपने देश के लिए पट्टी लगाकर खेलने के प्रयास करने के बावजूद एमआरआई से पता चला है कि मुझे शुरुआत में जितना लगा था चोट के ठीक होने में उससे अधिक समय लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
17 मार्च का इतिहास : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन
HBD Saina Nehwal: बैडमिंटन में भारत का परचम लहराने वाली महिला चैंपियन, ओलंपिक पदक जीत बनीं करोड़ों की प्रेरणा
दुबई में घंटों फंसे रहने के बाद भारत लौटीं पीवी सिंधु, वापसी के बाद लिखा भावुक पोस्ट, बताया कैसे हैं हालात
दुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! ईरान-इजराइल युद्ध ने बिगाड़ा खेल
Hi everyone, It is with a heavy heart that I share I won’t be traveling with the team for BAMTC 2025. While training on the 4th in Guwahati, I felt a twinge in my hamstring. Despite my efforts to push through with heavy taping for our country, an MRI has revealed that my… — Pvsindhu (@Pvsindhu1) February 9, 2025
राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से चोट से जूझ रही है सिंधू
सिंधू बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला महिला एकल स्वर्ण पदक जीतने के बाद से चोटों से जूझ रही हैं। इस स्टार खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हो गया था जिसके कारण वह 2022 में विश्व चैंपियनशिप और विश्व टूर फाइनल सहित सभी शेष प्रतियोगिताओं से बाहर हो गईं थी।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भारत का अभियान 12 फरवरी से शुरू होगा
बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत को उपविजेता दक्षिण कोरिया और मकाऊ के साथ कठिन ग्रुप डी में रखा गया है। भारत अपना अभियान 12 फरवरी को मकाऊ के खिलाफ शुरू करेगा जिसके बाद 13 फरवरी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा मुकाबला होगा। सिंधू ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह टीम की हौसलाअफजाई करेंगी।
Pv sindhu withdraw from badminton asia mixed team championship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMभंडारा: पालांदुर सेवा सहकारी संस्था की रिकॉर्ड 98.56% ऋण वसूली, 100 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
Apr 03, 2026 | 06:58 PMभंडारा: लाखांदुर में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश का कहर, मक्का और बागवानी फसलों को भारी नुकसान
Apr 03, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














