- Hindi News »
- Sports »
- Pv Sindhu Will Participate In India Open Super 450 Badminton Tournament 2025 After Her Wedding
शादी के बाद पहली बार कोर्ट में उतरेंगी पीवी सिंधू, इस टूर्नामेंट से करेंगी साल का आगाज
पिछले साल शादी के बंधन में बंधने वाली सिंधु इस बार सुपर 750 टूर्नामेंट में महिला एकल में खेलती नजर आ सकती हैं। पीवी सिंधु ने आखिरी बार सैयद मोदी इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2024 में हिस्सा लिया था।
- Written By: मृणाल पाठक

पीवी सिंधु (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अपने 2025 सीजन की शुरुआत योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन से करेंगी। इंडिया ओपन सुपर 750 का तीसरा संस्करण 14 जनवरी से इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में शुरू होगा, जहां दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते नजर आएंगे।
पिछले साल शादी के बंधन में बंधने वाली सिंधु इस बार सुपर 750 टूर्नामेंट में महिला एकल में खेलती नजर आ सकती हैं। पीवी सिंधु ने आखिरी बार सैयद मोदी इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2024 में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने चीन की लुओ यू वू को सीधे सेटों में हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
सुपर 750 भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित मुख्य प्रतियोगिता रही है, टूर्नामेंट के इस संस्करण में ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एन से यंग और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी शि यूकी मैदान में प्रशंसकों के बीच अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। यह टूर्नामेंट शुरू से ही BWF वर्ल्ड टूर का हिस्सा रहा है, जहां विजेता को 9,50,000 अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार और 11000 अंक मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
17 मार्च का इतिहास : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन
HBD Saina Nehwal: बैडमिंटन में भारत का परचम लहराने वाली महिला चैंपियन, ओलंपिक पदक जीत बनीं करोड़ों की प्रेरणा
दुबई में घंटों फंसे रहने के बाद भारत लौटीं पीवी सिंधु, वापसी के बाद लिखा भावुक पोस्ट, बताया कैसे हैं हालात
दुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! ईरान-इजराइल युद्ध ने बिगाड़ा खेल
टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण में मेजबान भारत की ओर से 21 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत की ओर से पुरुष एकल में 3, महिला एकल में 4, पुरुष युगल में 2, महिला युगल में 8 और मिश्रित युगल में 4 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पिछले दो संस्करणों में भारत की ओर से 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस संस्करण में सबकी निगाहें पुरुष युगल एशियाई स्वर्ण पदक विजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पर होंगी।
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पिछली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि प्रणय का सफर अंतिम चार में थम गया था। इसके साथ ही 2022 इंडिया ओपन सुपर 750 पुरुष एकल चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु खिताब के लिए अपना दावा पेश करेंगी।
ये भारतीय खिलाड़ी लेंगे टूर्नामेंट में भाग
पुरुष एकल- लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत
महिला एकल- पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप, अनुपमा उपाध्याय, मालविका बंसोड़
पुरुष युगल- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, के साई प्रतीक/चिराग शेट्टी/ पृथ्वी के रॉय
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महिला युगल- तनिषा क्रेस्टो, रुतुपर्णा पांडा/तृषा जॉली/गायत्री गोपीचंद, अश्विनी पोनप्पा/श्वेतापर्णा पांडा, मानसी रावत/अपूर्वा गहलावत, सानिया सिकंदर/गायत्री रावत, अश्विनी भट्ट/शिखा गौतम, साक्षी गहलावत/रश्मि गणेश, मृण्मयी देशपांडे/प्रेरणा अल्वेकर
मिश्रित युगल- ध्रुव कपिला/आद्या वरियाथ, रोहन कपूर/तनिषा क्रेस्टो, के सतीश कुमार/जी रूथविका शिवानी, आशिथ सूर्य/अमृत प्रमुथेश।
Pv sindhu will participate in india open super 450 badminton tournament 2025 after her wedding
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो पर भड़के लोग, एक्शन की मांग तेज
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMभंडारा: पालांदुर सेवा सहकारी संस्था की रिकॉर्ड 98.56% ऋण वसूली, 100 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
Apr 03, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














