IPL 2026 में 16 विकेट लेकर 24 साल के प्रिंस यादव ने सेलेक्टर्स का जीता दिल, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री
Prince Yadav in India ODI Squad: बीसीसीआई ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। वनडे टीम में एक खतरनाक गेंदबाज को मौका मिला है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
प्रिंस यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Prince Yadav India ODI Callup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। इस स्क्वॉड में सबसे ज्यादा चर्चा युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की हो रही है, जिन्हें पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी करने का इनाम अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में मिला है।
प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में छोड़ी गहरी छाप
24 वर्षीय प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने इस सीजन अब तक 12 मुकाबलों में 16 विकेट हासिल किए हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी लगातार असरदार प्रदर्शन किया। उनकी गेंदबाजी ने कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया और वह पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीम के भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल रहे।
एलएसजी के लिए बने अहम गेंदबाज
प्रिंस यादव इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई, लेकिन प्रिंस ने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई। उनकी लगातार अच्छी गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अब उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला है। क्रिकेट फैंस की नजर अब इस बात पर रहेगी कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
घरेलू क्रिकेट में भी किया दमदार प्रदर्शन
आईपीएल से पहले भी प्रिंस यादव घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। दिल्ली के लिए खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने पिछली विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मैचों में 17 विकेट झटके थे। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 14 मैचों में 29 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी भी काफी प्रभावशाली रही। यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया।
वनडे और टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। इससे पहले दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। टेस्ट टीम में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। केएल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत से उपकप्तानी की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
ये भी पढ़ें: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
टीम इंडिया का अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
