UEFA Nations League के खिताब पर पुर्तगाल ने जमाया कब्जा, जीत के बाद रोनाल्डो का सेलिब्रेशन हुआ वायरल; देखें वीडियो
यूईएफए नेशंस लीग का खिताब पुर्तगाल ने अपने नाम किया। रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर यह कारनामा किया। पुर्तगाल ने यह मुकाबला 5-3 से जीत लिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पुर्तगाल (फोटो-सोशल मीडिया)
म्यूनिख (जर्मनी): यूईएफए नेशंस लीग के फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने रोमांचक अंदाज़ में स्पेन को हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। पूरे 90 मिनट और अतिरिक्त समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ।
पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 5-3 से पराजित किया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने अपनी फुटबॉल विरासत में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ा। पेनल्टी शूट में शुरुआती तीन गोल के बाद दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा ने स्पेन के लिए अल्वारो मोराटा की चौथी पेनल्टी बचाई, फिर रुबेन नेवेस ने अपनी टीम की पांचवीं पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत सुनिश्चित कर दी।
जीत के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक हो गए। जैसे ही जीत का बिगुल बजा, रोनाल्डो अपने चेहरे पर दोनों हाथ रखकर रोने लगे। उसके बाद वो ग्राउंड पर घुटने के बल बैठ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। देखें वीडियो…
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के आबिद अली को संग्राम सिंह की खुली चुनौती, एशिया चैंपियन बनने को तैयार भारत का शेर
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
एमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान
Cristiano Ronaldo got Emotional when he's won the UEFA national league trophy for Portugal. 🥹 – What a Video for UEFA history. ❤️pic.twitter.com/LZgq4vVDiP — Tanuj (@ImTanujSingh) June 8, 2025
रोनाल्डो ने किया करियर का 138वां गोल
फुटबॉल के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस मैच में पुर्तगाल के एक गोल किया। इस गोल के सहारे उन्होंने अपने करियर का 138वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया। रोनाल्डो के इस गोल से पुर्तगाल ने मुकाबले में बराबरी की। रोनाल्डो के गोल से पहले पुर्तगाल पिछड़ रही थी। जिसके बाद पुर्तगाल खेल में वापस आ गई और चैंपियन भी बनी। यह रोनाल्डो का दूसरा खिताब है। इससे पहले रोनाल्डो ने 2018-19 में टूर्नामेंट के पहले सीजन में ही टीम को चैंपियन बनाया था।
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। मैच के 21वें मिनट में स्पेन की ओर से मार्टिन जुबीमेंडी ने गोल करते हुए अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। हालांकि, यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं पाई। केवल पांच मिनट बाद, 26वें मिनट में पुर्तगाल के नूनो मेंडिस ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ के खत्म होने से पहले, स्पेन को फिर से बढ़त मिल गई जब मिकेल ओयरजबाल ने गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।
दूसरे हाफ में, पुर्तगाल की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 61वें मिनट में गोल दागा और मुकाबला फिर से बराबरी पर आ गया। निर्धारित 90 मिनट के बाद स्कोर 2-2 रहा, जिसके बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में गया। हालांकि, अतिरिक्त 30 मिनट में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी।विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ।
नेशंस लीग में विजेता बनने वाली टीमें
| सीजन | विजेता | स्कोर | उपविजेता | तीसरा स्थान | चौथा स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| 2018-19 | पुर्तगाल | 1-0 | नीदरलैंड | इंग्लैंड | स्विटजरलैंड |
| 2020-21 | फ्रांस | 2-1 | स्पेन | इटली | बेल्जियम |
| 2022-23 | स्पेन | 0-0 (एक्सट्रा टाइम) (5-4 पेनल्टी शूटआउट) |
क्रोएशिया | इटली | नीदरलैंड |
| 2024-25 | पुर्तगाल | 2-2 (एक्सट्रा टाइम) (5-3 पेनल्टी शूटआउट) |
स्पेन | फ्रांस | जर्मनी |
