Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एमबाप्पे से माफी की मांग, नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी; पैराग्वे की सीनेटर का बड़ा बयान

FIFA World Cup Controversy: पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमरिला ने किलियन एमबाप्पे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है, ऐसा न होने पर वो 'जेंडर आधारित हिंसा' का केस दर्ज कराएंगी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 08, 2026 | 12:28 PM

किलियन एमबाप्पे और सेलेस्टे अमरिला (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Paraguayan Senator Warns Mbappé: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे और पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमरिला के बीच शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ गया है। अमरिला ने एमबाप्पे को एक खुला पत्र लिखकर उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर एमबाप्पे माफी नहीं मांगते, तो वो उनके खिलाफ ‘जेंडर आधारित हिंसा’ के मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी।

अमरिला ने पत्र में क्या लिखा

अपने पत्र में अमरिला ने माना कि उन्होंने हार के गुस्से में वो पोस्ट लिखी थी, लेकिन बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर उसे तुरंत हटा दिया। उन्होंने कहा कि वो उस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहती थीं, जिससे उन्हें खुद नफरत है। साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि अपमानजनक शब्द किसी को भी चोट पहुंचाते हैं।

हालांकि, उन्होंने एमबाप्पे की प्रतिक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई। अमरिला ने कहा कि उन्हें ‘घटिया महिला’ और ‘अपने पद के योग्य नहीं’ कहना उनकी एक महिला और जनता द्वारा चुनी गई प्रतिनिधि के सम्मान पर हमला है। उन्होंने एमबाप्पे से अपने बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्विट्जरलैंड

Sourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से

FIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच

IND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड

अमरिला ने एमबाप्पे को दी चेतावनी

अमरिला ने कहा कि वो पैराग्वे की चुनी हुई सीनेटर हैं और हजारों लोगों ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें संसद भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एमबाप्पे की टिप्पणी जेंडर आधारित राजनीतिक हिंसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एमबाप्पे ने माफी नहीं मांगी, तो वो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

मैक्रों और इन्फेंटिनो ने किया एमबाप्पे का समर्थन

इस विवाद के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो एमबाप्पे के समर्थन में सामने आए हैं। मैक्रों ने नस्लवाद के खिलाफ एमबाप्पे का समर्थन करते हुए सम्मान और भाईचारे की बात कही, जबकि इन्फेंटिनो ने सीनेटर के नस्लवादी बयान की निंदा करते हुए कहा कि पूरा फुटबॉल जगत नस्लवाद के खिलाफ एकजुट है।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप से बाहर होने का दर्द नहीं छिपा पाए रोनाल्डो, विदाई पर कही दिल छू लेने वाली बात

क्या है पूरा मामला

दरअसल, राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे की फ्रांस से हार के बाद सीनेटर अमरिला ने सोशल मीडिया पर गुस्से में आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसके जवाब में किलियन एमबाप्पे ने उन्हें ‘घटिया महिला’ और ‘अपने पद के लायक नहीं’ बताया। उन्होंने ये भी कहा कि अमरिला पैराग्वे का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं, जबकि उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में सम्मान और जज्बे के साथ खेल दिखाया।

 

Fifa paraguay senator demands apology from kylian mbappe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 12:28 PM

Topics:  

  • FIFA
  • FIFA World Cup
  • Football
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.