- Hindi News »
- Sports »
- Pkl 11 Points Table Pro Kabaddi League Season 11 Points Table Tamil Thalaivas And Delhi Won The Match
PKL 11 Points Table: तमिल थलाइवाज और दबंग दिल्ली ने हासिल की जीत, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव
प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। इस सीजन में अब तक 58 मैच हो चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने बंगाल वारियर्स को 15 अंकों से हराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

प्रो कबड्डी लीग (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। इस सीजन में अब तक 58 मैच हो चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने बंगाल वारियर्स को 15 अंकों से हराया। वहीं दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को 10 अंकों से शिकस्त दी। अंक तालिका में पहले नंबर पर हरियाणा स्टीलर्स की टीम मौजूद है।
तमिल थलाइवाज ने बंगाल वारियर्स को हराया
तमिल थलाइवाज ने बंगाल वारियर्स को 15 अंकों से शिकस्त दी। तमिल थलाइवाज ने फुल टाइम तक 46 अंक बनाए। वहीं बंगाल की टीम 31 अंक की प्राप्त कर सकी। तमिल थलाइवाज के लिए विशाल चहल ने सुपर-10 के साथ 12 अंक प्राप्त किए। उसके अलावा अमिरहुसैन ने 7, मोइन ने 6, नितेश कुमार ने 6 अंक बटोरे। वहीं बंगाल वारियर्स के लिए विश्वास ने 9, नितीन कुमार ने 8 और नितेश ने 4 अंक अर्जित किए। तमिल थलाइवाज इस जीत के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गई है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
दबंग दिल्ली ने रचा इतिहास: दूसरा PKL खिताब किया अपने नाम, पुणेरी पल्टन का सपना टूटा
PKL 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुनेरी पलटन के बीच होगा महामुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर
PKL 12: यूपी का तमिल थलाइवाज से और गुजरात का बेंगलुरु से होगा सामना, देखें ऐसा है पॉइटंस टेबल का हाल
दोनों मुकाबलों में हार…जीत के लिए तरसी पटना पायरेट्स, जयपुर पिंक पैंथर्स ने खोला जीत का खाता
दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को हराया
दबंग दिल्ली ने बेंगलुरु बुल्स को 10 अंको से हराया। दबंग दिल्ली ने फुल टाइम तक 35 पॉइंट्स बटोरे। वहीं बेंगलुरु की टीम 25 पॉइंट्स ही पाप्त कर सकी। दबंग दिल्ली के आशु मलिक ने एक बार कमाल का प्रदर्शन किया। आशु मलिक ने सुपर-10 लगाते हुए 14 अंक अपने खाते में डाले। उसके अलावा योगेश ने 5 और संदीप ने 3 अंक प्राप्त किए। जबकि बेंगलुरु बुल्स के लिए नितीन रावल ने 7 अंक बटोरे। उसके अलावा प्रदीप नरवाल ने 5 और अक्षित ने 4 अंक प्राप्त किए। इस जीत से दबंग दिल्ली की टीम पांचवें पायदान पर पहुंच गई है।
प्रो कबड्डी लीग सीजन-11 का पॉइंट्स टेबल
| रैंक | टीम का नाम | खेले गए मैच | जीत | हार | टाई | स्कोर डिफरेंस | हालिया फॉर्म | अंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | हरियाणा स्टीलर्स | 9 | 7 | 2 | 0 | 52 | W W W W L | 36 |
| 2 | यू मुम्बा | 10 | 6 | 3 | 1 | -3 | W L W W W | 34 |
| 3 | पुणेरी पलटन | 9 | 5 | 2 | 2 | 59 | T L W W T | 33 |
| 4 | पटना पाइरेट्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 33 | W L W W L | 33 |
| 5 | दबंग दिल्ली के.सी. | 11 | 5 | 5 | 1 | 5 | W T W W L | 32 |
| 6 | जयपुर पिंक पैंथर्स | 9 | 5 | 3 | 1 | 37 | W W L W L | 30 |
| 7 | तमिल थलाइवाज | 10 | 4 | 5 | 1 | 31 | W L L L L | 27 |
| 8 | तेलुगु टाइटन्स | 9 | 5 | 4 | 0 | -40 | L W W W W | 27 |
| 9 | यूपी योद्धा | 9 | 4 | 5 | 0 | 23 | W L L L L | 25 |
| 10 | बंगाल वॉरियर्ज़ | 10 | 3 | 5 | 2 | -47 | L L L W L | 23 |
| 11 | बेंगलुरु बुल्स | 10 | 2 | 8 | 0 | -73 | L L L W L | 13 |
| 12 | गुजरात जायंट्स | 10 | 2 | 8 | 0 | -77 | L W L L L | 12 |
Pkl 11 points table pro kabaddi league season 11 points table tamil thalaivas and delhi won the match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
10 मिनट में 160 बम… लेबनान में इजरायल का ‘हवाई तांडव’, हिज्बुल्लाह के 100 ठिकानों को किया जमींदोज
Apr 08, 2026 | 08:17 PMनोएडा में पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत; NCR में इस तरह का तीसरा हादसा
Apr 08, 2026 | 08:10 PMवैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ईशान किशन और ऋषभ पंत का खास रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस के खिलाफ की थी विस्फोटक बल्लेबाजी
Apr 08, 2026 | 08:07 PMरेलवे का समर गिफ्ट; तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन शुरू, बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण
Apr 08, 2026 | 08:02 PMपरमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
Apr 08, 2026 | 07:58 PMAFC Women’s Championship में भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराया, क्वार्टरफाइनल की उम्मीदें जिंदा
Apr 08, 2026 | 07:48 PMबिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
Apr 08, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














