ओलंपिक गोल्ड मेडल में कितना होता है असली सोना, जानिए मेडल की असलियत

पेरिस ओलंपिक का काउंट डाउन शुरू हो गया है। दुनिया भर के एथलीट्स और फैन्स में इन खेलों के लिए ख़ास उत्साह देखने को मिल रहा है। पेरिस में तीसरी बार ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हजारों एथलीट मेडल जीतने इन खेलों में हिस्सा ले रहे है।
Gold medal quality
गोल्ड मेडल (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक का काउंट डाउन शुरू हो गया है। दुनिया भर के एथलीट्स और फैन्स में इन खेलों के लिए ख़ास उत्साह देखने को मिल रहा है। पेरिस में तीसरी बार ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हजारों एथलीट मेडल जीतने इन खेलों में हिस्सा ले रहे है।

किसी भी खेल में गोल्ड मेडल की अहमियत सबसे ज्यादा होती है। गोल्ड जीतना हर एथलीट का सपना होता है। पुरस्कार वितरण के दौरान गोल्ड जीतने वाले एथलीट को पोडियम में सबसे ऊंचा स्थान मिलता है और साथ उस देश का राष्ट्रगान भी बजाय जाता है। इसके अलावा उस देश के झंडे को भी विशेष मान सम्मान दिया जाता है। ऐसे में गोल्ड मेडल के बारे कुछ रोचक बातें जानना जरूरी है।

जिस मेडल को गोल्ड मेडल कहा जाता है, उस ओलंपिक गोल्ड मेडल में 92 फीसदी से ज्यादा मात्रा चाँदी की होती है। सोने की मात्रा कम से कम 6 फीसदी तक होती है। चाँदी और सोने को मिलाकर यह मेडल तैयार किया जाता है। जब मेडल में सोने से ज्यादा चांदी है तो यह जानना भी जरुरी है कि इस एक गोल्ड मेडल की कीमत कितनी हो सकती है और इस बार के मेडल की क्या प्राइस हो सकती है।

रिसर्च के अनुसार

लंदन की एक रिसर्च फर्म के अनुसार ओलंपिक गोल्ड मेडल की लागत करीब 758 डॉलर हो सकती है, इसका आंकलन गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमत को जोड़कर किया गया है। देखा जाए तो टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल की लागत इससे ज्यादा आंकी गई थी। टोक्यो ओलंपिक के दौरान उस समय गोल्ड मेडल की लागत 800 डॉलर के करीब थी। अगर इसे भारतीय रुपयों में आंका जाए तो इसकी कीमत करीबन 67 हजार थी।

Tokyo Olympic medal
ओलंपिक मेडल (सौजन्.- सोशल मीडिया)

ओलंपिक खेलों में मेडल्स के अलावा एथलीटों को ओलंपिक समिति की तरफ से नकद पुरस्कार नहीं दिया जाता है। लेकिन जिन देशों के खिलाड़ी मेडल हासिल करते हैं, वहां की सरकारें उनको जरुर नकद राशि और अन्य इनाम देती हैं। भारत सरकार भी ओलंपिक में पदक हासिल करने वालों के लिए ऐसा इंतजाम करती है। साथ ही भारत में राज्य सरकारें भी अपने खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर सम्मानित करती हैं ओर ढेरों इनाम भी उपहार में देती हैं।

सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड

Michael Phelps Gold medal record
माइकल फेलप्स (सौजन्य- सोशल मीडिया)

ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका के तैराक माइकल फेलप्स के नाम है। इन्होंने कई सारे मेडल जीते हैं। माइकल ने अपने करियर में 23 गोल्ड मेडल हासिल किये थे। इसके अलावा उनके नाम 3 सिल्वर और 2 ब्रोंज मेडल थे। अपने करियर में उन्होंने कुल 28 ओलंपिक मेडल जीत कर अपने नाम किये।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com