- Hindi News »
- Sports »
- Pakistan Former Player Salman Butt On Shubman Gill
पाकिस्तान को सताई शुभमन गिल की चिंता, पूर्व दिग्गज ने कहा- खिलाड़ी के साथ हो रहा गलत
- Written By: मृणाल पाठक

शुभमन गिल (PIC Credit Social Media)
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20 Series) खेली जा रही है। जहां टीम इंडिया (Team India) ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। लेकिन, दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill) की जगह यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को खिलाया गया। जिस पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट्ट (Salman Butt) ने कहा है कि खिलाड़ी के साथ न्याय नहीं हो रहा है।
दरअसल, बीते 14 महीने से गिल टी20 में टीम इंडिया की पहली पसंद ओपनर के तौर पर बने हुए हैं। लेकिन, रोहित शर्मा की वापसी के बाद से टीम में बदलाव किए जा रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया है कि लेफ्ट हैंडर होने की वजह से रोहित शर्मा के साथी के तौर पर यशस्वी जायसवाल को ही अब पहली पसंद माना जाएगा। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में जायसवाल के फिट नहीं होने की वजह से गिल को ही प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला, लेकिन जायसवाल के वापस आते ही वह बाहर हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: आखिरी गेंद से पहले गिल और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच क्या हुई बात? GT के कप्तान ने किया ये बड़ा खुलासा
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी Shubman Gill को लगा झटका, BCCI ने इस मामले में लगाया जुर्माना
DC vs GT: शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस खत्म! ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन ने फिटनेस पर दिया सबसे बड़ा अपडेट
IPL 2026: आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल, श्रेयस अय्यर की तारीफ में पढ़े कसीदे
ऐसे में अब सलमान बट्ट ने गिल का सपोर्ट लिया है। उन्होंने कहा, ”गिल पिछले कुछ मैचों में टैलेंट के अनुसार अपना प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे हैं। लेकिन गिल काफी अच्छे प्लेयर हैं और उनके पास बहुत ज्यादा स्किल हैं। गिल थोड़ी जल्दबाजी कर रहे हैं। 20 रन बनाने के बाद गिल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठते हैं।
वह आगे कहते हैं, ‘पिछले साल गिल ऐसा नहीं कर रहे थे, इसलिए वह काफी रन बनाने में कामयाब रहे। गिल को क्रीज पर टिके रहने की जरूरत है। गिल को यह समझना होगा कि मौजूदा समय में वो दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और कोई उनके करीब भी नहीं है। गिल को क्रीज पर टिकना सीखना चाहिए।”
जानकारी के लिए बता दें कि जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले 17 तारीख को भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच है। हालांकि गिल के लिए टी20 टीम में जगह पाने का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन दिखाकर टीम में दोबारा जगह बना सकते हैं।
Pakistan former player salman butt on shubman gill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ता गेमिंग फोन कैसे चुनें? ये ट्रिक जान ली तो बिना खर्चे मिलेगा प्रो जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस
Apr 11, 2026 | 03:02 AMAkshaya Tritiya Donation Tips: अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, साल भर भरा रहेगा धन-धान
Apr 11, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal 11 April: शनिवार को 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की असीम कृपा, क्या आपकी किस्मत में है धन योग?
Apr 11, 2026 | 12:05 AMRR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Apr 11, 2026 | 12:02 AMSugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














