-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Off Spinner Ashian Daniel Included In Sri Lankan Squad For T20 Series Against India
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, ऑफ स्पिनर आसियान डेनियल स्क्वाड में हुए शामिल
- Written By: मृणाल पाठक

PIC: @OfficialSLC/Twitter
कोलंबो: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को घोषित श्रीलंका की 18 सदस्यीय टीम में ऑफ स्पिनर आशियान डेनियल इकलौते नये खिलाड़ी है। हरफनमौला दासुन शनाका को इस टीम का कप्तान बनाया गया जो काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की श्रृंखला खेलने वाली टीम की तरह ही है।
श्रीलंका क्रिकेट (एससीएल) की विज्ञप्ति के मुताबिक बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो, तेज गेंदबाज नुवान तुषारा और स्पिनर रमेश मेंडिस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के कारण स्वदेश लौट आये हैं और वे भारत दौरे के लिए चुनी गयी टीम का हिस्सा नहीं है। फिटनेस मुद्दों के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे टीम में जगह बनाने में विफल रहे। हाल के दिनों में हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। डेनियल को लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
T20 World Cup खत्म होते ही श्रीलंका ने किया बड़ा बदलाव, विश्व विजेता कोच गैरी कर्स्टन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
T20 World Cup 2026 में दासुन शनाका ने रचा इतिहास, श्रीलंका के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
T20 World Cup 2026 में श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत, ओमान को 105 रनों से रौंदा
विज्ञप्ति के मुताबिक डेनियल का चयन हालांकि मंत्रिस्तरीय मंजूरी के अधीन है। टीम की बल्लेबाजी को पथुम निसांका मजबूती प्रदान करेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया में सबसे सफल बल्लेबाज थे। उन्होंने इस दौरे पर जिसने 184 रन बनाए। शनाका ने ऑस्ट्रेलिया में पांच टी20 मैचों में 116 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया में सात विकेट लेने वाले दुष्मंथा चमीरा तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। इस दौरे पर महेश तीक्षना (पांच विकेट) और वानिंदु हसरंगा (पांच विकेट) भी प्रभाव छोड़ने में सफल रहे।
हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ की बोली के साथ हसरंगा को अपनी टीम में शामिल किया, जबकि तीक्षना को चेन्नई सुपर किंग्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था। श्रीलंका को दोनों से भारत में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीम को देश के खेल मंत्री नमल राजपक्षे की मंजूरी मिल गयी है।
Sri Lanka T20I squad for India tour 2022 – https://t.co/SofZ6k22gC
⬇️#INDvSL pic.twitter.com/Pfj3TTehOg — Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) February 21, 2022
श्रीलंका टी20 टीम:
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, दनुष्का गुणाथिलका, कामिल मिशारा, जनीथ लियानागे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, शिरन थेकनांडो, महेश तीक्षना , जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, आसियान डेनियल (मंत्रिस्तरीय अनुमोदन के अधीन)।
भारत टी20 टीम:
रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान।
Off spinner ashian daniel included in sri lankan squad for t20 series against india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














