-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Now Shoaib Maliks Career In Babars Hands What Sania Mirzas Explosive Husband Said On His Desire To Play In Icc T20 World Cup 2022
अब बाबर के हाथ शोएब मलिक का करियर, ICC T20 World Cup-2022 में खेलने की तमन्ना पर क्या बोले Sania Mirza के ‘विस्फोटक’ शौहर
- Written By: नवभारत डेस्क

-विनय कुमार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने के सवाल पर बेबाकी से जवाब दिया। मालिक ने कहा, ” मै इस वक्त किसी के पर भार नहीं हूं। T20 World Cup, 2022 में खेलने की तमन्ना ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “बाबर आजम (Babar Azam) चाहेंगे तो मैं जरूर खेलूंगा, या फिर इज्जत के साथ साइड हो जाऊंगा।”
गौरतलब है कि शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने साल 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। खास बात ये भी है ही फिलहाल दुनिया में एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा उम्र वाले क्रिकेटर भी वही हैं। आपको याद दिला दें कि, पिछले ICC T20 World Cup, 2021 में भी वो पाकिस्तान की तरफ से खेलते नजर आए थे। इसके अलावा PSL 2022 में भी उन्होंने शिरकत की थी और ‘पेशावर जाल्मी’ (Peshawar Zalmi) की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस सीजन के PSL में मलिक सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में चौथे टॉप स्कोरर थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
क्रिकेट पाकिस्तान (Cricket Pakistan) से अपनी खास बातचीत में शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने कहा “मेरी उम्र की वजह से कोई यह नहीं साबित कर सकता कि मैं किसी के ऊपर भार हूं। मैंने हाई लेवल प्रदर्शन किया है। विशेषकर T20 Cricket में मैंने बल्लेबाजी, बॉल और फील्डिंग से भी अपने आपको साबित भी किया है। मैं इस समय अपने खेल को एंजॉय कर रहा हूं। क्योंकि, इस समय मैं अपने पूरे एक्सपीरियंस को खेलने में लगा रहा हूं।”
इज्जत के सात रिटायर होना चाहते हैं मलिक
पाकिस्तान क्रिक्रेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam Captain Pakistan) के साथ अपने संबंध को लेकर उन्होंने कहा, “हम नियमित तौर पर बात करते रहते हैं। मैंने उनसे अपने फ़्यूचर प्लानिंग भी वर्ल्ड कप के दौरान (ICC T20 World Cup, 2021) बात की थी। मेरी बाबर आजम के साथ बेहतर कम्युनिकेशन है। मैं निजी तौर पर कहू तो, मैं अपने मुल्क के लिए अभी भी खेलना चाहता हूं। अभी वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup, 2022) को लेकर मैंने कोई मन नहीं बनाया है। क्योंकि, मैं इज्जत के साथ संन्यास लेना चाहता हूं। लेकिन, अगर बाबर आजम चाहें, तो मैं खेलूंगा, वरना इज्जत के साथ साइड हो जाऊंगा।”
गौरतलब है कि Shoaib Malik को ICC T20 World Cup, 2021 की पाकिस्तान की टीम में शोहेब मक्सूद के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। लेकिन 6 मैचों में उनका एवरेज करीब 50 का रहा था। उस टूर्नामेंट में। उनकी स्ट्राइक रेट 181.81 थी। इसके बाद PSL में कुल खेले 11 मैचों में उन्होंने 44.55 की औसत से 411 रन बनाए थे। इसमें 3 हाफ सेंचुरी भी शामिल थी। इस लीग टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी की स्ट्राइक रेट 137.32 थी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि Shoaib Malik ने 22 साल से ज्यादा के करियर में 35 टेस्ट, 287 वनडे मैच और 124 T20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1898 रन बनाए और 32 विकेट हासिल किए हैं। वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 7534 रन और 158 विकेट दर्ज़ हैं। T20I क्रिकेट में उनका जबरदस्त रिकॉर्ड है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 2435 रन बनाए हैं 28 विकेट चटकाए हैं। आपको याद दिला दें कि IPL के इनौग्रल सीजन में शोएब मलिक ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ (अब दिल्ली कैपिटल्स Delhi Daredevils) की टीम की तरफ से 7 मैच खेल चुके हैं।
Now shoaib maliks career in babars hands what sania mirzas explosive husband said on his desire to play in icc t20 world cup 2022
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














