-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- No Handshake Controversy Pcb Threatens Acc Exit Asia Cup Loss Rs 140 Crore
पाकिस्तान के लिए आगे कुआं-पीछे खाई, एशिया कप से हटा तो होगा इतने करोड़ का नुक्सान
- Written By: अक्षय साहू
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में विवाद बढ़ता जा रहा है। सूर्यकुमार यादव पर कार्रवाई न होने से नाराज़ पाकिस्तान बोर्ड टूर्नामेंट से हटने की धमकी दे रहा है, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पाकिस्तान ने एशिया कप से हटने की धमकी दी (फोटो- सोशल मीडिया)
Handshake Controversy India vs Pak: एशिया कप 2025 लगातार विवादों से घिरता जा रहा है। पहले भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना पवेलियन चले गए। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सूर्या पर कोई एक्शन न लेने का आरोप लगाते हुए मैच के रैफरी को पूरे टूर्नामेंट से हटाने की मांग पर अड़ गया है। यहां तक कि उसने ऐसा नहीं होने पर एशिया कप से हटने तक की धमकी दे दी है।
पाकिस्तान की इस धमकी के बाद से ही क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा तेज हो गई है कि क्या सच में पाकिस्तान ऐसा कोई कदम उठा सकता है या फिर यह बस अपनी बात मनवाने का कोई नया नाटक है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर पाकिस्तान ऐसा कोई भी कदम उठाता है, तो उसे कम से कम 140 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए उसके ऐसा करने की उम्मीद बहुत कम है।
ACC से होने वाली कमाई पर असर
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की सालाना आय का 75% हिस्सा पांच प्रमुख टेस्ट खेलने वाले देशों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच समान रूप से बांटा जाता है। यानी हर देश को कुल राजस्व का 15% हिस्सा मिलता है। बाकी का 25% हिस्सा सहयोगी सदस्य देशों में वितरित किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
साई सुदर्शन हुए बाहर, श्रीलंका टेस्ट से पहले अब इन दो खिलाड़ियों में किसे चुनेगा BCCI?
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
एसीसी की कमाई मुख्य रूप से प्रसारण अधिकार (टीवी और डिजिटल), स्पॉन्सरशिप डील और टिकट बिक्री से होती है। अकेले इस एशिया कप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को लगभग 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आमदनी होने की संभावना थी। ऐसे में अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो यह उसके लिए एक बड़ा आर्थिक नुकसान साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: एशिया कप के बीच टीम इंडिया को मिला नया जर्सी स्पॉन्सर, हर मैच के लिए BCCI को देगा इतने करोड़ रुपये
सोनी से मल्टी-मिलियन डॉलर का करार
इसके अलावा, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के साथ 2024 से 2031 तक के लिए 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रसारण समझौता किया है। इस आठ साल के करार में महिला एशिया कप और अंडर-19 एशिया कप के प्रसारण अधिकार भी शामिल हैं। इससे प्रसारण में समस्या हो सकती है।
ऐसे में पाकिस्तान के सामने दो ही रास्ते हैं या तो बिना किसी शिकायत के मैच खेले, या फिर टूर्नामेंट से पीछे हट जाए। लेकिन दोनों ही सूरतों में उसे नुकसान उठाना पड़ेगा। अगर वह टूर्नामेंट में रहता है, तो उसकी साख को नुकसान होगा, वहीं, पीछे हटने पर करोड़ों रुपयो का नुक्सान उठाना पड़ेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्या फैसला करता है।
No handshake controversy pcb threatens acc exit asia cup loss rs 140 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














