IND vs PAK U19 Asia Cup 2025 Final Highlight: पाकिस्तान ने जीता खिताब, भारत को 191 रन से दी मात

IND vs PAK Highlight Score U19 Asia Cup 2025 Final: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही खराब रही।
ind-19 vs pak -19

India U19 vs Pakistan U19 Highlight Score Asia Cup 2025 Final: एसीसी अंडर-19 कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया। इसके साथ ही पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने 2025 में अंडर-19 के एशिया कप के खिताब को भी अपने नाम किया। ये मुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट कर रह गई। इस हिसाब से पाकिस्तानी टीम ने इस अहम मुकाबले को अपने नाम कर खिताब जीता। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजों दोनों ही खराब रही।

इस मैच में भारत के गेंदबाजों ने 347 रन लुटा डाले। भारत की तरफ से किशन कुमार सिंह सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 5 ओवर में 10 की इकोनॉमी के साथ 50 रन दिए। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन ने 10 ओवर में 83 रन दिए। भारत के लिए हेनिल पटेल और हेनिल पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कनिष्क चौहान को 1 विकेट मिला। पाकिस्तान के इस खिताबी मुकाबले में समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 152 के स्ट्राइक रेट के साथ 172 रन बनाए। ये ही कारण रहा कि पाकिस्तान भारत के सामने 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पाया। इसके अलावा अहमद हुसैन ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, फरहान यूसुफ 19 रन बनाकर आउट हुए।

इस मुकाबले में भारत को वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे से काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये दोनों इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए। वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन चले गए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अली रजा ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अली रजा ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान और हुजैफ़ा अहसान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत 191 रन से हारा

पाकिस्तान ने भारत को 191 रन के बड़े अंदर से हरा दिया है। 347 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 26.2 ओवर में 156 रन के स्कोर पर ऑलाउट हो गई।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत को लगा 9वां झटका

पाकिस्तान को 9वीं सफलता मिल चुकी है। अब वो जीत के सिर्फ 1 विकेट दूर है। 9वें विकेट के रूप में भारत ने हेनिल पटेल का विकेट खोया। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 24 ओवर के बाद 131/9 है।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: पाकिस्तान को मिली 8वीं सफलता

पाकिस्तान को खिलन पटेल के रूप में 8वां विकेट मिल चुका है। अब पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के लिए दो विकेट की जरूरत है।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत को लगा 7वां झटका

टीम इंडिया को कनिष्क चौहान के रूप में सातवां झटका लग चुका है। उनको अली रजा ने आउट किया। इसके साथ ही अली रजा ने इस मुकाबले में तीन विकेट हासिल कर लिए हैं।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: पाकिस्तान को मिली छठी सफलता

अभिज्ञान कुंडू के रूप में पाकिस्तान को छठी सफलता मिल चुकी है। उन्हें अब्दुल सुभान ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त भारत का स्कोर 12.3 ओवर के बाद 82/6 है।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत की आधी टीम पवेलियन

भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अब वेदांत त्रिवेदी भी आउट हो चुके हैं। उन्होंने 7 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 10.1 ओवर के बाद 68/5 है।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत को लगा चौथा झटका

टीम इंडिया इस वक्त मुश्किल में नजर आ रही है। अब विहान म्लोहत्रा के रूप में टीम को चौथा झटका लग चुका है।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: जॉर्ज के बाद वैभव सूर्यवंशी भी चले पवेलियन

एरोज जॉर्ज के बाद वैभव सूर्यवंशी भी आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सैयाम ने एरोज जॉर्ज और अली रजा ने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस वक्त क्रीज पर विहान म्लोहत्रा और वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 4.5 ओवर के बाद 50/3 है।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत को लगा पहला झटका

टीम इंडिया को कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्होंने इस फाइनल मुकाबले में सिर्फ 2 रन बनाए।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे मैदान पर उतर चुके हैं। यदि भारत को ये स्कोर चेज करना है तो फिर इन दोनों में एक को लंबा खेलना जरूरी होगा।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, वैभव-म्हात्रे क्रीज पर

भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब जीतने के लिए 348 रन बनाने होंगे। भारत को आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी से बेहतरीन शुरुआत की उम्मीद होगी। अगर दोनों बल्लेबाज 20 ओवर तक खेलने में सफल होते है तो मैच भारत के हक में आता हुआ दिखेगा। इस मुकाबले को जीतने के लिए भारत को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। अब नजरें भारतीय बल्लेबाजों पर... 

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: पाकिस्तान ने बनाए 347 रन

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के बाद 347 रन बनाए। भारत को 348 रनों का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास ने 172 रनों की पारी खेली। अहमद हुसैन ने 56 रनों की पारी खेली। उसके बाद उस्मान खान ने 35, फरहान यूसुफ ने 19, हमजा जहूर ने 19 रन बनाए। भारत के लिए दीपेश ने 3, खिलन ने 2 और हेनिल ने 2 विकेट चटकाए।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत को मिला समीर मिन्हास का विकेट

पाकिस्तान को चौथा झटका समीर मिन्हास के रूप में लगा। समीर मिन्हास 172 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। पाकिस्तान की टीम इसी के साथ 300 रनों का आंकड़ा पार कर दिया। 43 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 302 रन।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका अहमद हुसैन के रूप में लगा। 260 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। 56 रन बनाकर अहमद हुसैन आउट हुए। खिलन पटेल ने भारत को यह सफलता दिलाई।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: समीर मिन्हास का शतक

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में समीर मिन्हास ने महज 71 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। समीर ने सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा और लगातार स्कोर करते रहे।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारतीय टीम को दूसरी सफलता उस्मान खान के रूप में मिली। उस्मान खान 35 रन बनाकर 123 के स्कोर पर आउट हो गए। यहां से अब भारतीय टीम की नजरें वापसी पर होगी। पाकिस्तान की टीम 8 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बना रही है।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: 29 गेंदों पर समीर मिन्हास का अर्धशतक

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज समीर मिन्हास ने महज 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। समीर ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और लगातार रन की गति को बरकरार रखा।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

पाकिस्तान ने महज 7 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। 7 ओवर की समाप्ति के बाद 57 रन बनाए। आज तेज गेंदबाजों का अभी तक दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज आज दमदार बल्लेबाज कर रहे हैं।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान को हमजा जहूर के रूप में पहला झटका लगा। 18 रन बनाकर हमजा 31 के स्कोर पर आउट हो गए। भारत को पहली सफलता हेनिल पटेल ने दिलाई।

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: पाकिस्तान टीम की प्लेइंग-11

समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारतीय टीम की प्लेइंग-11

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह

IND U19 vs PAK U19 Live Cricket Score: भारत ने जीता टॉस

एशिया कप अंडर-19 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com