निहाल सरीन का चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 में धमाका, अर्जुन एरिगैसी को दी मात
Chennai Grand Masters 2025: चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में निहाल सरीन ने अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस दौरान उन्होंने चौथे राउंड में अर्जुन एरिगैसी को शिकस्त दी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
निहाल सरीन (फोटो- IANS)
Chennai: चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में निहाल सरीन ने अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस दौरान उन्होंने बीते रविवार को चौथे राउंड में अपने ही देश के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी को शिकस्त दी। अब अर्जुन एरिगैसी के अभियान ने रोक लग चुकी है. दूसती तरफ जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विन्सेंट केमर ने डच के खिलाड़ी अनीश गिरि से मुकाबला ड्रॉ करते हुए चार मैचों की अजेय लय बरकरार रखी। फिलहाल अब भी अंक तालिका में उनकी बढ़त कायम है।
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 का यह तीसरा संस्करण है, जिसे भारत का सबसे मजबूत क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट माना जाता है। एमजीडी-1 की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में मास्टर्स और चैलेंजर्स नाम से दो 10-खिलाड़ियों के राउंड-रॉबिन वर्ग शामिल हैं, जिसे नौ राउंड में 10 दिनों तक खेला जाएगा।
कुल एक करोड़ रुपये की इनामी राशि में मास्टर्स विजेता को 25 लाख रुपये, चैलेंजर्स विजेता को 7 लाख रुपये और 2026 मास्टर्स में सीधी जगह मिलेगी। इसके अलावा, टूर्नामेंट मास्टर्स विजेता को 2026 कैंडिडेट्स क्वालिफिकेशन के लिए 24.5 फिडे सर्किट अंक भी मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
विश्वनाथन आनंद रहे मौजूद
निहाल की अर्जुन एरिगैसी पर जीत एक तनावपूर्ण और रणनीतिक मुकाबले के बाद आई, जिसकी शुरुआत रेती ओपनिंग से हुई थी, जहां अर्जुन ने अपने हमवतन के सेटअप की नकल की। शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे, जो फैंस को एक अनोखा लाइव अनुभव दे रहे थे। खेल धीमी गति से आगे बढ़ा और 15वीं चाल पर अर्जुन ने पहला मोहरा अपने नाम किया।
धीरे-धीरे एक कड़ा मुकाबला शुरू हुआ। निहाल को बढ़त बनाने का मौका मिला और उन्होंने 70वीं चाल पर जीत दर्ज कर 2025 संस्करण में अपनी पहली सफलता हासिल की। इसी बीच, मुरली कार्तिकेयन ने भी प्रभावित किया। वह जॉर्डन वैन फॉरेस्ट को हराकर अंकतालिका में ऊपर चढ़ गए।
ये भी पढ़ें: ईस्ट दिल्ली राइडर्स की वेस्ट दिल्ली पर 2 रन की रोमांचक जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम
मास्टर्स के अन्य परिणामों में, विदित गुजराती और प्रणव वी का मुकाबला संतुलित रहा। दोनों ने अंक साझा किए। वहीं, अमेरिका के दो खिलाड़ियों, अवॉन्डर लियांग और रे रॉबसन का मुकाबला भी ड्रॉ रहा। कीमर का गिरी के साथ ड्रॉ ने उन्हें एकल बढ़त पर बनाए रखा, जबकि निहाल की अर्जुन पर जीत ने खिताब की दौड़ में नया रोमांच भर दिया।
