- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- East Delhi Riders Top The Points Table With A Win Dpl 2025
ईस्ट दिल्ली राइडर्स की वेस्ट दिल्ली पर 2 रन की रोमांचक जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम
East Delhi Riders: DPL 2025 के 17वें मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने वेस्ट दिल्ली लॉयन्स को 2 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अंकतालिका में टॉप पोजिशन हासिल कर ली।
- Written By: संजय बिष्ट

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 17वां मुकाबला (फोटो- IANS)
Delhi Premier League 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 17वें मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने वेस्ट दिल्ली लॉयन्स को 2 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अंकतालिका में टॉप पोजिशन हासिल कर ली। इस सीजन में ईस्ट दिल्ली ने कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसे चार मुकाबले में जीत जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। इस वक्त वेस्ट दिल्ली के खाते में कुल 9 अंक हैं। दूसरी तरफ वेस्ट दिल्ली लॉयन्स चार में दो मुकाबला हारकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।
हार्दिक शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी
मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम 10 रन पर सुजल सिंह (7) का विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा ने हार्दिक शर्मा के साथ टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। हार्दिक 37 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल रहे। वहीं, अर्पित राणा ने 47 गेंदों में तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से 71 रन की पारी खेली।
मनन भारद्वाज ने लिए तीन विकेट
विपक्षी टीम की ओर से मनन भारद्वाज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि कप्तान नितीश राणा ने दो विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लॉयन्स की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। इस टीम को अंकित कुमार और कृष यादव ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4.3 ओवरों में 63 रन जोड़े। अंकित 16 गेंदों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में कप्तान राणा (0) भी चलते बने।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
ये भी पढ़ें: अंजू जैन कर चुकी हैं टीम इंडिया की कप्तानी, क्रिकेट के लिए पिता ने रख दी थी ये शर्त
यहां से कृष यादव ने मोर्चा संभालते हुए आयुष दोसेजा (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। कृष यादव ने टीम के खाते में 44 रन का योगदान दिया, जबकि मयंक गुसाईं ने 20 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। राइडर्स के लिए मयंक रावत और रौनक वाघेला ने दो-दो शिकार किए, जबकि नवदीप सैनी और आशीष मीणा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
एजेंसी इनपुट के साथ
East delhi riders top the points table with a win dpl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
May 25, 2026 | 10:53 AMट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
May 25, 2026 | 10:49 AMधुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 10:45 AMX पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
May 25, 2026 | 10:45 AMमुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
May 25, 2026 | 10:42 AMइंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन
May 25, 2026 | 10:41 AMगड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
May 25, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














