-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Neeraj Chopra Ready To Participate In Lausanne Diamond League
लुसाने डायमंड लीग में जलवा बिखेरने को तैयार नीरज चोपड़ा, ओलंपिक की हुई थी ‘चांदी’
- Written By: मृणाल पाठक
पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के दो हफ्ते बाद स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा गुरुवार को लुसाने डाइमंड लीग मीट में फिर भाग लेंगे और अगले महीने सत्रांत डाइमंड लीग ट्रॉफी को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे।

नीरज चोपड़ा (सौजन्य-एक्स)
लुसाने: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि वह गोल्ड जीतने से चूक गए, लेकिन वह अपना शानदार खेल दिखाने से पिछे नहीं रहे। ऐसे में अब वह गुरुवार को लुसाने डाइमंड लीग मीट में फिर भाग लेंगे और अगले महीने सत्रांत डाइमंड लीग ट्रॉफी को फिर से हासिल करने का प्रयास करेंगे।
लंबे समय से ग्रोइन की चोट से जूझ रहे नीरज ने आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। उन्होंने तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 26 साल के नीरज ने शनिवार को लुसाने में डायमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की पुष्टि की थी जिसके कारण अब उनकी सर्जरी पर फैसला सत्र की समाप्ति के बाद होगा।
नीरज 2022 में डाइमंड लीग चैंपियन थे और पिछले साल अमेरिका के यूजीन में ‘विनर-टेक-ऑल’ डाइमंड लीग फाइनल में चेक गणराज्य के याकूब वाडलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। मौजूदा सत्र का डाइमंड लीग फाइनल 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में होगा। फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें डाइमंड लीग मीटिंग सीरीज तालिका में शीर्ष छह में रहना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधानसभा सत्र स्थगित, प्राइवेट दफ्तरों को WFH और 16 ट्रेनें रद्द; जानें मुंबई महानगर का पूरा हाल
Raksha Bandhan: नारियल से मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी स्वीट डिश, भाई-बहन का त्योहार होगा और भी खास
Lock Upp 2 Controversy: अश्नीर ग्रोवर की पत्नी के बयान ने छेड़ी नई बहस, कहा- ‘गरीब के बच्चों से गरीबी बढ़ेगी’
पुणे में डॉ. राजेंद्र सिंह की पुस्तक पुनर्जीवित नदी का लोकार्पण, बोले- सिर्फ योजनाओं से नहीं मिटेगा जल संकट
यह भी पढ़ें- पीआर श्रीजेश पर होगी और पैसों की बरसात, केरल सरकार ने किया 2 करोड़ देने का ऐलान
पांच सितंबर को ज्यूरिख में एक और डाइमंड लीग प्रतियोगिता होनी है जिसमें पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा भी शामिल है। दस मई को दोहा डाइमंड लीग में वाडलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहने से वह सात अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। आठ अगस्त को ओलंपिक फाइनल के बाद नीरज ने स्विट्जरलैंड में प्रशिक्षण शुरू कर दिया और चोट की समस्या के बावजूद इस सत्र को शानदार तरीके से समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
नीरज ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘मैं डाइमंड लीग से पहले प्रशिक्षण के लिए स्विट्जरलैंड आया। सौभाग्य से मेरी चोट गंभीर नहीं हुई क्योंकि मैंने उसका अतिरिक्त ध्यान रखा।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अधिकतर अन्य एथलीटों की तरह अपना सत्र जारी रखने के बारे में सोचा। सत्र समाप्त होने में अभी एक महीना बाकी है। मैं अपने खाली समय में डॉक्टरों के पास जाऊंगा।”
नीरज का मुकाबला लुसाने में शीर्ष खिलाड़ियों से होगा जिसमें पेरिस ओलंपिक फाइनल में शीर्ष छह में जगह बनाने वाले पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं। केवल पाकिस्तान के अरशद नदीम ही इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे जिन्होंने 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स जगत को चौंका दिया था।
यह भी पढ़ें- कोचिंग को लेकर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, बोले- अधिक निर्भरता के चलते खिलाड़ी नहीं खोज पाते समाधान
नदीम सात जुलाई को पेरिस डाइमंड लीग में 84.21 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। यह एकमात्र डाइमंड लीग प्रतियोगिता और साथ ही ओलंपिक के अलावा एकमात्र टूर्नामेंट था जिसमें नदीम ने इस सत्र में हिस्सा लिया था। वह तालिका में पांच अंक के साथ छठे स्थान पर हैं। टोक्यो में रजत पदक जीतने के बाद पेरिस में 88.50 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहने वाले वाडलेच डाइमंड लीग खिताब को बचाने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है और वह लंबे थ्रो करने में सक्षम हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 88.54 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता था और वह अपने करियर में पहले ही 90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Neeraj chopra ready to participate in lausanne diamond league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधानसभा सत्र स्थगित, प्राइवेट दफ्तरों को WFH और 16 ट्रेनें रद्द; जानें मुंबई महानगर का पूरा हाल
Jul 06, 2026 | 12:12 PMRaksha Bandhan: नारियल से मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी स्वीट डिश, भाई-बहन का त्योहार होगा और भी खास
Jul 06, 2026 | 12:08 PMLock Upp 2 Controversy: अश्नीर ग्रोवर की पत्नी के बयान ने छेड़ी नई बहस, कहा- ‘गरीब के बच्चों से गरीबी बढ़ेगी’
Jul 06, 2026 | 12:04 PMपुणे में डॉ. राजेंद्र सिंह की पुस्तक पुनर्जीवित नदी का लोकार्पण, बोले- सिर्फ योजनाओं से नहीं मिटेगा जल संकट
Jul 06, 2026 | 12:02 PMबीमारी में भी काम करते दिखे एकनाथ शिंदे, हाथ में ड्रिप और सामने लैपटॉप, अस्पताल से सामने आई फोटो
Jul 06, 2026 | 11:59 AMबालाघाट में बाघ नदी का कहर: पानी के तेज बहाव में बहे दो बड़े वाहन, लगातार बारिश से बढ़ा खतरा
Jul 06, 2026 | 11:57 AMExplainer: क्या था लियाकत समझौता? जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने छोड़ दी नेहरू कैबिनेट, रख डाली जनसंघ की नींव
Jul 06, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM










