-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Kerala Government Announced To Give 2 Crores To Pr Sreejesh
पीआर श्रीजेश पर होगी और पैसों की बरसात, केरल सरकार ने किया 2 करोड़ देने का ऐलान
- Written By: मृणाल पाठक
केरल सरकार ने बुधवार को भारतीय हॉकी के दिग्गज गोलकीपर और पेरिस ओलंपिक में टीम को लगातार दूसरा पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीआर श्रीजेश के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

पीआर श्रीजेश (सौजन्य-एक्स)
तिरुवनंतपुरम: भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कई बार वो कमाल किया है, जो असंभव दिखाई देता था। पेरिस ओलंपिक 2024 में में भी उन्होंने जिस तरह अपना खेल दिखाया है वह देखने लायक था। उनके इस शानदार खेल की वजह से टीम इंडिया कांस्य पदक जीत पाने में कामयाब हुआ। ऐसे में अब श्रीजेश को केरल सरकार ने दो करोड़ रुपये देकर सम्मानित करने का ऐलान किया है।
दरअसल, केरल सरकार ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक में टीम को लगातार दूसरा पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीआर श्रीजेश के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
PR Sreejesh awarded 2cr cash prize by the Kerala government for his contributions. 👌❤️ pic.twitter.com/P1oRvIItJG — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 21, 2024
इसमें कहा गया, ‘‘पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे पी आर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।”
यह भी पढ़ें- कोचिंग को लेकर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, बोले- अधिक निर्भरता के चलते खिलाड़ी नहीं खोज पाते समाधान
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
वर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
नागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा
International Kissing Day 2026: मुगल-ए-आजम से आज तक, बॉलीवुड के 7 सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन
जानकारी के लिए बता दें कि श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया, जो उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, यह उपलब्धि आखिरी बार 52 साल पहले हासिल हुई थी।
श्रीजेश ने पहले ही घोषणा कर चुके थे कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह संन्यास ले लेंगे। ऐसे में ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज पदक वाला मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच था। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को हॉकी में पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kerala government announced to give 2 crores to pr sreejesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
Jul 06, 2026 | 01:26 PMवर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
Jul 06, 2026 | 01:23 PMनागपुर विदर्भ-मराठवाड़ा का सिंचाई बैकलॉग जून 2027 तक होगा पूरी तरह खत्म; विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस का दावा
Jul 06, 2026 | 01:13 PMInternational Kissing Day 2026: मुगल-ए-आजम से आज तक, बॉलीवुड के 7 सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन
Jul 06, 2026 | 01:03 PMसागर में युवक का शव फंदे पर मिलने से हंगामा, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जाम किया नेशनल हाईवे
Jul 06, 2026 | 01:03 PMWardha News: देवली-नाचणगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत
Jul 06, 2026 | 12:58 PMकांग्रेस नेता को मिला 20 करोड़ रुपये का ऑफर, संजय राउत का दावा; ऑपरेशन टाइगर के अगले टारगेट का नाम भी बताया
Jul 06, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM










