Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MS Dhoni फैंस को फिर लगा झटका, रिकवरी के बीच दोबारा हुए चोटिल; चेन्नई सुपर किंग्स के कोच का बड़ा खुलासा

MS Dhoni Injury: आईपीएल 2026 में सीएसके फैंस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट ने उनकी वापसी को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 26, 2026 | 09:54 PM

एमएस धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह अभी और दूर जाता दिख रहा है। एमएस धोनी की वापसी को लेकर उम्मीदें लगातार बनी हुई थीं, लेकिन ताजा अपडेट ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने साफ किया है कि धोनी की पिंडली की चोट एक बार फिर उभर आई है, जिससे उनकी वापसी में देरी हो रही है।

टूर्नामेंट से पहले लगी इस चोट को शुरुआत में मामूली माना जा रहा था और उम्मीद थी कि धोनी दो हफ्तों में वापसी कर लेंगे। हालांकि अब करीब एक महीना बीत चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स अपने आठ मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन धोनी अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं।

वॉर्म-अप मैच में बढ़ी परेशानी

रिपोर्ट के अनुसार, स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम की हालिया हार के बाद मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि वॉर्म-अप मैच के दौरान धोनी की चोट फिर से उभर गई थी। इसी वजह से उनकी वापसी को टालना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

KKR vs LSG मैच में भारी बवाल! अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के तरीके पर मचा हंगामा, जमीन पर दे मारा बल्ला- VIDEO

T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

संजू सैमसन ने पलक झपकते ही उड़ाई गिल की गिल्लियां, स्टंपिंग देख फैंस बोले- इसमें धोनी की झलक है, देखें VIDEO

French Open 2026: कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन से हुए बाहर, इस कारण लिया बड़ा फैसला

फ्लेमिंग ने बताया कि पिंडली की चोट काफी संवेदनशील होती है और इसमें जल्दबाजी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर धोनी जल्दी वापसी करते और फिर से चोटिल हो जाते, तो उन्हें लंबे समय के लिए बाहर रहना पड़ सकता था। टीम ने शुरुआत में उनकी वापसी को लेकर थोड़ा जोखिम लिया, लेकिन वॉर्म-अप के दौरान समस्या फिर सामने आ गई, जिससे रिकवरी में अधिक समय लग रहा है।

फिटनेस पर लगातार काम कर रहे धोनी

हालांकि मैदान से दूर रहने के बावजूद धोनी अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं। वह नेट्स में नियमित रूप से बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और थ्रोडाउन के जरिए अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें फिजियो के साथ दौड़ते और मूवमेंट पर काम करते भी देखा गया है। फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी अपनी रिकवरी को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं और हर दिन सुधार की दिशा में मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि टीम उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार कर रही है और किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: फिट होने के बावजूद क्यों नहीं खेल रहे MS Dhoni? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप!

धोनी की गैरमौजूदगी का असर चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर भी साफ दिख रहा है। टीम अब तक खेले गए 8 मैचों में से 5 हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है। मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी भी महसूस की जा रही है। अब सीएसके को अपना अगला मुकाबला 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलना है। इस मैच से पहले टीम को कुछ दिनों का ब्रेक मिला है, जिसमें उम्मीद की जा रही है कि धोनी की फिटनेस को लेकर कोई सकारात्मक अपडेट सामने आ सकता है।

Ms dhoni injury update calf muscle return delay csk ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 09:54 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • IPL 2026
  • MS Dhoni
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.