-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Why Isnt Ms Dhoni Playing Despite Being Fit Csk Coach Michael Hussey Statement
CSK vs GT: फिट होने के बावजूद क्यों नहीं खेल रहे MS Dhoni? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप!
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं, जहां गुजरात ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Why isn’t MS Dhoni playing despite being fit? आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की गैरमौजूदगी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह अब तक मैदान पर नजर नहीं आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं, इसके बावजूद वह खुद ही टीम में वापसी करने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह टीम के संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला ले रहे हैं।
टीम कॉम्बिनेशन को लेकर लिया बड़ा फैसला
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धोनी ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और नेट्स में भी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि सीजन के इस अहम मोड़ पर किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेना टीम के कॉम्बिनेशन को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि वह पूरी तरह फिट होने के बावजूद मैदान से दूर हैं।
कोच माइकल हसी ने दी अहम जानकारी
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी की स्थिति को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि वह विकेट के पीछे ही नजर आएंगे। सबसे बड़ी बात उनकी कैल्फ इंजरी है। उन्हें दौड़ने और खासकर मैच के अंत में तेजी से रन लेने के लिए पूरी तरह फिट होना जरूरी है।’
सम्बंधित ख़बरें
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
पहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
भारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
हसी ने आगे बताया, ‘हम जानते हैं कि वह बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में क्या कर सकते हैं। वह नेट्स में अच्छा खेल रहे हैं, बस उन्हें अपनी फिटनेस को लेकर पूरी तरह आत्मविश्वास हासिल करना होगा।’
टीम को खल रही है धोनी की कमी
धोनी की गैरमौजूदगी का असर टीम के प्रदर्शन पर साफ नजर आ रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘यह सब उस लीजेंड की वजह से है जो आज हमारे साथ नहीं है।’ मिडिल ऑर्डर में अनुभव की कमी और दबाव की स्थिति में फैसले लेने की क्षमता पर भी इसका असर पड़ रहा है। धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी टीम को महसूस हो रही है।
ये भी पढ़ें: किसी युवा की जगह नहीं लूंगा! फिट होने के बाद भी नहीं खेल रहे धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स को सुना दिया अपना फैसला
हालांकि फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि धोनी तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और उनकी वापसी ज्यादा दूर नहीं है। माइकल हसी ने कहा, ‘वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फैंस भी उन्हें खेलते देखना चाहते हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ मैचों में वह नजर आ सकते हैं।’
Why isnt ms dhoni playing despite being fit csk coach michael hussey statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMपुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Jul 27, 2026 | 11:02 PMटपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
Jul 27, 2026 | 10:57 PMCommonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
Jul 27, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













