- Hindi News »
- Sports »
- Mp Priya Saroj Will Get Engaged To Cricketer Rinku Singh In Lucknowakhilesh Dimple Among Vip Guests
क्रिकेटर रिंकू संग सगाई के बंधन में बंधेंगी सांसद प्रिया सरोज, लखनऊ में होगा शाही आयोजन, अखिलेश समेत कई VIP होंगे शामिल
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज 8 जून को सगाई करने जा रहे हैं। लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में यह फंक्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें सियासी और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय राजनीति और क्रिकेट जगत से जुड़े दो चर्चित नाम सपा सांसद प्रिया सरोज और टीम इंडिया के उभरते क्रिकेटर रिंकू सिंह अब जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में दोनों सगाई दे बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, इस हाईप्रोफाइल समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
दरअसल, इस ग्रैंड रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, रामगोपाल यादव और इकरा हसन जैसी कई सियासी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। वहीं रिंकू ने भी अपने कुछ करीबी दोस्तों को बुलाया है। हालांकि, उनके खास दोस्त कुलदीप यादव विदेश दौरे के कारण इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।
बारकोड स्कैनिंग के जरिए मिलेगी एंट्री
इसके साथ ही प्रिया सरोज और उनका परिवार लखनऊ पहुंच चुका है, वहीं रिंकू सिंह का परिवार कार्यक्रम से एक दिन पहले शहर में दस्तक देगा। समारोह के लिए होटल का फलकर्न हॉल सजाया जा रहा है, जहां 12×16 फीट का शानदार स्टेज तैयार किया गया है। करीब 15 रूम सिर्फ मेहमानों के ठहरने के लिए बुक कराए गए हैं। सिक्योरिटी को लेकर भी हाई अलर्ट रखा गया है और एंट्री सिर्फ बारकोड स्कैनिंग के जरिए ही मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
DIG ऑफिस पहुंची थीं सपा सांसद इकरा हसन, तभी पुलिस ने हिरासत में लिया; आखिर क्या है पूरा मामला?
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
दिल्ली का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी प्रिया सरोज
इस ग्रैंड फंक्शन के लिए प्रिया सरोज के लहंगे से लेकर अंगूठी तक हर चीज खास है। दिल्ली की डिजाइनर महिमा महाजन का डिजाइन किया हुआ लहंगा और कोलकाता से लाई गई रिंग इस खास दिन को और भी यादगार बनाएंगे। वहीं, रिंकू सिंह मुंबई के डिजाइनर का स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे और प्रिया को खास अंगूठी पहनाएंगे।
ये भी पढ़ें- RCB पर लगेगा एक साल का बैन? विराट कोहली की टीम पर क्यों हो सकती है कार्रवाई, BCCI के एक नियम से मचा तहलका
खास बात यह भी है कि इस समारोह के मेन्यू में दोनों की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रिया के पसंदीदा बंगाली रसगुल्ले और काजू पनीर रोल, वहीं रिंकू के फेवरेट पनीर टिक्का और मटर मलाई मेहमानों को परोसे जाएंगे।
नवंबर होगी कपल की शादी
इस सगाई के बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में इन दोनों की शादी होगी, जो भव्य और पारंपरिक अंदाज में आयोजित की जाएगी। शादी में देशभर से राजनेता, फिल्मी सितारे और क्रिकेट जगत की हस्तियां शिरकत करेंगी।
Mp priya saroj will get engaged to cricketer rinku singh in lucknowakhilesh dimple among vip guests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














