-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Michael Hussey England Test Batting Coach Stephen Fleming Offer
इंग्लैंड टीम में हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री! स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया खास ऑफर; जानिए पूरा मामला
- Written By: सृष्टि मौर्य
England Batting Coach: स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी को इंग्लैंड टेस्ट टीम के बैटिंग कोच का एक अनौपचारिक ऑफर दिया है। दोनों CSK में साथ काम कर चुके हैं।

माइकल हसी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Michael Hussey To Join England Test Team Batting Coach: इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने कोचिंग स्टाफ को और मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी को इंग्लैंड टेस्ट टीम के बैटिंग कोच के रूप में जुड़ने का प्रस्ताव दिया है। अगर ये फैसला होता है तो एक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकता है।
बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं। जो रूट को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि ब्रेंडन मैकुलम की जगह स्टीफन फ्लेमिंग को रेड बॉल टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। अब फ्लेमिंग अपने पुराने साथी माइकल हसी को भी टीम के साथ जोड़ना चाहते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स में कर चुके है काम
रिपोर्ट के अनुसार, फ्लेमिंग ने हसी से अनौपचारिक बातचीत करते हुए बैटिंग कोच बनने की इच्छा जताई है। दोनों लंबे समय तक आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में साथ काम कर चुके हैं। माइकल हसी 2018 तक चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच रहे थे। इससे पहले वो 2008 से 2013 तक खिलाड़ी के रूप में भी सीएसके का हिस्सा रहे। 2014 में उन्होंने मुंबई इंडियंस का रुख किया और 2015 में चेन्नई के लिए खेलते हुए अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेला।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
आधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?
Kolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा
अगर माइकल हसी इंग्लैंड टेस्ट टीम से जुड़ते हैं तो ये पहली बार नहीं होगा जब वो इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T20 विश्व कप के दौरान वो इंग्लैंड टीम के सहायक कोच रहे थे। उस टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने T20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें- WTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला
क्या माइकल को मिलेगी जिम्मेदारी?
फिलहाल इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक टेस्ट टीम के बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या हसी इस भूमिका में उनकी जगह लेते हैं या फिर किसी नई जिम्मेदारी के साथ टीम से जुड़ते हैं।
माइकल हसी के अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2004 से 2013 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 टेस्ट, 185 वनडे और 38 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 6235 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनके नाम 5442 रन दर्ज हैं, जिसमें 3 शतक और 39 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 721 रन बनाए और 4 अर्धशतक लगाए।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या आईपीएल में साथ काम करने वाली फ्लेमिंग-हसी की जोड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए एक साथ दिखाई देगी या नहीं।
Michael hussey england test batting coach stephen fleming offer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पिता की डांट का डर, जंगल में छिपा 13 साल का बालक; वर्धा पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
Aug 08, 2026 | 12:51 PMहर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
Aug 08, 2026 | 12:50 PM‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
Aug 08, 2026 | 12:39 PMदुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Aug 08, 2026 | 12:35 PMमहिला आरक्षण पर रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज, बोले- अब X पर ज्ञान देने के बाद संसद में बिना शर्त दें समर्थन
Aug 08, 2026 | 12:34 PMसागर जिला अस्पताल के ICU में एक हफ्ते से बंद AC, मरीज घर से ले आए कूलर- सिस्टम को शर्मसार करने वाला VIDEO
Aug 08, 2026 | 12:33 PMSL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













