-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Jpsc Jssc Protest Government Talks Students Open Dialogue Demand
JPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
- Written By: प्रिया जैस
JPSC-JSSC Movement: रांची में JPSC-JSSC आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने वार्ता का प्रस्ताव भेजा। छात्रों ने कहा कि बातचीत बंद कमरे में नहीं, मीडिया और कैमरों की मौजूदगी में होगी।

हेमंत सोरेन छात्रों से बातचीत के लिए तैयार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Jharkhand Students Protest: झारखंड की राजधानी रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर पिछले 13 दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। हेमंत सोरेन सरकार अब इन प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करने के लिए तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे बातचीत करने के लिए मंत्रियों की चार सदस्यीय समिति बनाई है।
इस समिति में हेमंत कैबिनेट के चार मंत्री शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, समिति में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, समाज कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के शामिल होने की संभावना है। इससे पहले, सरकार ने छात्रों से बातचीत करने के लिए SDO और ADM (कानून-व्यवस्था) को भेजा था।
एसडीओ ने की थी बातचीत
इससे पहले सरकार की ओर से रांची के एसडीओ कुमार रजत बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने छात्रों से कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। पांच या सात छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भेजिए। सरकार हर मुद्दे पर बातचीत से हल निकालने को तत्पर है, लेकिन छात्रों ने भी साफ जवाब दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
JPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Student leader Ravindra Paswan says, “We received a message from the government through the SDO. Since the government has expressed its willingness to engage in dialogue, we, as students, have also conveyed our willingness. We informed the SDO that we… https://t.co/qambw2UdZI pic.twitter.com/c9lAZK0iJW — ANI (@ANI) August 6, 2026
छात्रों ने कहा कि बातचीत होगी, लेकिन बंद कमरे में नहीं। कैमरे के सामने होगी। मीडिया की मौजूदगी में होगी। जो बात होगी, सबके सामने होगी। छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ कुछ लोगों का मुद्दा नहीं है। पूरे झारखंड के युवाओं का सवाल है, इसलिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
13वें दिन भी प्रदर्शन जारी
रांची में 13वें दिन भी JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। बिरसा फिजिकल एकेडमी के तहत झारखंड पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का एक समूह प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में आया है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Students continue their protest over alleged irregularities in the JPSC, JSSC CGL, and various other competitive exams. A group of youths who are preparing for Jharkhand police recruitment under Birsa Physical Academy has come in support of the… pic.twitter.com/pRzOiMxUsU — ANI (@ANI) August 6, 2026
झारखंड प्रोटेस्ट पर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?
बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर रख रही है। छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जो शिकायतें हैं, उनकी जांच चल रही है। एजेंसी तत्परता के साथ काम कर रही है। हर समस्या का हल संवाद से निकालने की कोशिश होगी।
यह भी पढ़ें – JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा Water Fast, भूख हड़ताल जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। जिसकी भी कोई बात है, वह सरकार तक पहुंचा सकता है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद जो सच होगा, वही सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का मामला सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है। दूसरे राज्यों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। अब यह राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बातचीत की जाएगी।
Jharkhand jpsc jssc protest government talks students open dialogue demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात
Aug 06, 2026 | 08:27 AMRTO challan APK फाइल से मोबाइल हैक, 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की कोशिश नाकाम, साइबर पुलिस ने किया खाता फ्रीज
Aug 06, 2026 | 08:20 AMनितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
Aug 06, 2026 | 08:13 AMग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
Aug 06, 2026 | 08:01 AMIIT Patna Placement: Google-Amazon समेत 230+ कंपनियों ने दिए ऑफर्स, PPO में 30% की बंपर बढ़ोतरी
Aug 06, 2026 | 07:55 AMWTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला
Aug 06, 2026 | 07:47 AMUP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
Aug 06, 2026 | 07:38 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












