Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टेबल टॉपर बनने से चूकी RCB, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स 9 रन से हराया, गेंद से चमके प्रिंस यादव

IPL 2026 News: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में मिचेल मार्श के तूफानी शतक और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से मात दी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 08, 2026 | 10:52 AM

रोमांचक मुकाबले एलएसजी ने आरसीबी को हराया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 RCB vs LSG Match Highlights: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रनों से हराया। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी। एलएसजी की इस सीजन की यह तीसरी जीत है।

बारिश के कारण हुए समय की बर्बादी की वजह से ओवरों में कटौती की गई और मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया। एलएसजी से मिले 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। इसके बाद प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को 46 पारियों के बाद ‘डक’ पर पवेलियन भेजा।

पडिक्कल और पाटीदार संभाला मोर्चा

पारी के शुरुआत में ही  9 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की अहम साझेदारी की। पडिक्कल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रजत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में रजत ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। विकेट कीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा और वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सम्बंधित ख़बरें

खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान

पंजाब को धूल चटाकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, RCB को भी लगा झटका

IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला

इसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रोमरियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। हालांकि, क्रुणाल-शेफर्ड की दमदार पारी भी आरसीबी को जीत नहीं दिला सकी। आरसीबी अगर ये मैच जीत जाती तो उसके 14 अंक हो जाते और वो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ जाती।

LSG के लिए गेंदबाजी में चमके प्रिंस यादव

गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, शाहबाज अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए। जबकि मोहम्मद शमी ने एक विकेट निकाला।

मिचेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी

इससे पहले, एलएसजी ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 95 रन जोड़े। अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने निकोलस पूरन संग मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी निभाई। पूरन ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। मार्श एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

यह भी पढ़ें- टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर

मार्श ने 56 गेंदों में 9 चौके और 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। अंत के ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। गेंदबाजी में आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम ने एक-एक विकेट चटकाया। आरसीबी को इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

 

Lsg vs rcb ipl 2026 mitchell marsh century prince yadav spell lucknow win

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 07:11 AM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Lucknow Super Giants
  • RCB
  • Rishabh Pant
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.