IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
IPL 2026 Playoff Schedule Final: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल जारी कर दिया है। बेंगलुरु के बजाय अब अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम फाइनल की मेजबानी करेगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया)
IPL 2026 Playoff Schedule News In Hindi: बीसीसीआई ने 6 मई को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के आधिकारिक कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस घोषणा की सबसे बड़ी खबर यह है कि टूर्नामेंट का फाइनल अब बेंगलुरु में नहीं बल्कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
बेंगलुरु से क्यों बदला गया फाइनल का वेन्यू?
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शुरुआत में फाइनल मैच की मेजबानी बेंगलुरु को सौंपी गई थी। हालांकि, स्थानीय क्रिकेट संघ और पदाधिकारियों की कुछ ऐसी मांगें थीं जो बीसीसीआई के तय नियमों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर पाई गईं।
इसके अलावा, बीसीसीआई ने ये भी बताया कि ऑपरेशनल और लॉजिस्टिकल से जुड़ी कुछ दिक्कतों की वजह से फाइनल मैच को बेंगलुरु से हटाकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट किया गया है। बोर्ड ने ये भी कहा कि आईपीएल 2026 के अब तक के सभी मैच बहुत रोमांचक रहे हैं। इसलिए, वे चाहते हैं कि इस सीजन का अंत दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक बेहद शानदार और भव्य तरीके से हो।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2026 के समापन के लिए बीसीसीआई ने तीन स्थानों का चयन किया है। प्लेऑफ का सफर 26 मई को धर्मशाला के सुरम्य हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से शुरू होगा, जहां क्वालिफायर-1 खेला जाएगा।
इसके बाद, टूर्नामेंट का कारवां न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की ओर बढ़ेगा, जहां 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालिफायर-2 के महत्वपूर्ण मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। यह पहली बार है जब न्यू चंडीगढ़ जैसे नए केंद्रों को प्लेऑफ जैसे हाई-वोल्टेज मैचों की जिम्मेदारी दी गई है।
🚨 News 🚨 BCCI Announces #TATAIPL 2026 Playoffs Schedule Qualifier 1: Dharamshala Eliminator and Qualifier 2: New Chandigarh Narendra Modi Stadium, Ahmedabad to Host Grand Finale 🏟️ More Details ▶️ https://t.co/32HvsabiuF#KhelBindaas pic.twitter.com/ItrNUNoxHZ — IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
क्या है प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल?
लीग चरण के 70 रोमांचक मैचों के बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें इस खिताबी जंग में हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार तारीखें इस प्रकार हैं:
क्वालिफायर 1: 26 मई 2026, धर्मशाला – इसमें शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी।
एलिमिनेटर: 27 मई 2026, न्यू चंडीगढ़ – इसमें तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा।
क्वालिफायर 2: 29 मई 2026, न्यू चंडीगढ़ – यहां एलिमिनेटर की विजेता का सामना क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से होगा।
फाइनल: 31 मई 2026, अहमदाबाद – क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 की विजेता टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
यह भी पढ़ें:- ऋषभ पंत की जाएगी कप्तानी! मुंबई इंडियंस के हाथों LSG की हार के बाद फिर उठी मांग, दिग्गजों ने बताई ये बड़ी वजह
टीमों के बीच मुकाबला बहुत कड़ा
जैसे-जैसे प्लेऑफ करीब आ रहे हैं टीमों के बीच टीमों के बीच मुकाबला बहुत कड़ा हो गया है। दिल्ली के लिए आगे का रास्ता मुश्किल है। उनके कोच हेमांग बदानी का कहना है कि टीम के लिए अब हर मैच फाइनल की तरह है यानी एक भी हार उन्हें बाहर कर सकती है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और अन्य टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहने के लिए पूरा जान लगा रही हैं।
