पंजाब को धूल चटाकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, RCB को भी लगा झटका
IPL 2026: IPL 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद Points Table के टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि RCB तीसरे स्थान पर है।
- Written By: अक्षय साहू
IPL पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 49वां मैच बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला था। जिसे SRH ने 33 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए थे। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों पर 69 रन की शानदार पारी खेली। क्लासेन के अलावा अभिषेक शर्मा 35, ट्रेविस हेड 38, ईशान किशन 55 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बना सकी और 33 रन से मैच हार गई।
टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से 8 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 मैचों से 7 अंक लेकर आठवें, एमआई 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और एलएसजी 9 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है।
हेनरिक क्लासेन के पास आई ऑरेंज कैप
SRH-पंजाब किंग्स मैच के बाद ऑरेंज कैप एक बार फिर से एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास आ गई है। क्लासेन ने 43 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी। क्लासेन के सीजन के 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन हो गए हैं। एसआरएच के ही अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक के 11 मैचों की 11 पारियों में 475 रन हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
वहीं, पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दो नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
