Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

BCCI IPL 2026 Advisory: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के पीक पर जाकर खिलाड़ियों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है। इस नई एडवाडरी के मुताबिक अब किसी को भी होटल रूम में एंट्री नहीं मिलेगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 08, 2026 | 10:50 AM

बीसीसीआई और आईपीएल (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BCCI New Guidelines IPL 2026:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन चल रहा है और इसी दौरान बीसीसीआई का एक बड़ा फरमान सामने आ गया है। कुछ IPL फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों से जुड़ी अनियमितताओं को देखते हुए BCCI ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और सपोर्ट स्टाफ को देखते हुए होटल में आने-जाने वाले और विजिटर्स की एंट्री को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीसीसीआई को आईपीएल सीजन के पीक पर पहुंचने के ठीक पहले इतना बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा? इसका जवाब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया।

BCCI ने क्यों जारी की नई एडवाइजरी?

दरअसल, BCCI सचिव का कहना है कि आईपीएल सीजन 2026 के दौरान देखा गया कि कुछ ‘अनाधिकृत’ लोग टीमों के साथ यात्रा करते, होटलों और टीम बसों में प्रवेश करते, और यहां तक कि खिलाड़ियों के कमरों में भी जाते पाए गए है। ये एंटी करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। इसलिए बीसीसीआई ने यह बड़ा कदम उठाया है।

सम्बंधित ख़बरें

टेबल टॉपर बनने से चूकी RCB, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स 9 रन से हराया, गेंद से चमके प्रिंस यादव

टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान

पंजाब को धूल चटाकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, RCB को भी लगा झटका

BIG! BCCI to issue a STRICT advisory after noticing irregularities involving some IPL franchises & players. BCCI Secretary says UNAUTHORIZED individuals were found travelling with teams, entering hotels, team buses and even players’ rooms, violating anti-corruption protocols. pic.twitter.com/e42M9jRFOE — Avinash K S🇮🇳 (@AvinashKS14) May 7, 2026

इस नई गाइडलाइन के आने के बाद अब कोई भी व्यक्ति चाहे उसका खिलाड़ी या स्टाफ से कोई भी रिश्ता हो, बिना परमिशन लेटर और टीम मैनेजर को पूर्व जानकारी दिए बिना होटल रूम में एंट्री नहीं कर पाएगा। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि रिश्तेदारों और मेहमानों को केवल सार्वजनिक जगहों पर जैसे लाउंज या लॉबी में मिलने की अनुमति दी जाएगी। खिलाड़ी के रूम में जाने के लिए अब परमिशन लेटर की आवश्यकता होगी।

हनीट्रैप जैसे जोखिमों का खतरा

आईपीएल 2026 में हाई प्रोफाइल खिलाड़ी हिस्सा लेते है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी होता है। आईपीएल सीजन के दौरान BCCI को हनीट्रैप जैसे जोखिमों के लिए भी तैयार रहना होता है। बीसीसीआई ने यह फैसला IPL फ्रैंचाइजियों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतते हुए लिया है ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सकें।

यह भी पढ़ें – टेबल टॉपर बनने से चुकी RCB, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स 9 रन से हराया, गेंद से चमके प्रिंस यादव

प्लेऑफ और फाइनल मैच की जगह बदली

आपको जानकारी दें, कि IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के लिए वेन्यू का सिलेक्शन किया जा चुका है। सीजन का पहला प्लेऑफ धर्मशाला में होगा। दूसरा और तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पिछले साल RCB विजेता थी, इसलिए सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार, एक प्लेऑफ मैच और फाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए था। लेकिन कुछ कारणों से, एक मैच को न्यू चंडीगढ़ और फाइनल मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने टिकटों की अनुमत 15% सीमा से अधिक 10,000 अतिरिक्त टिकटों की मांग की थी, जो IPL नियमों और टिकट वितरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन था। इसलिए, मैच का वेन्यू बदलने का फ़ैसला लिया गया। इसमें कुछ IPL फ्रैंचाइजिया और खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Bcci issues new advisory ipl 2026 hotel room entry ban for visitors know reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 10:48 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Devajit Saikia
  • IPL 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.