-विनय कुमार
IPL 2023 के जबरदस्त सीजन के बाद अब Lanka Premier League (LPL 2023) का जुनून सिर चढ़कर बोलेगा। Lanka Premier League के लिए 14 जून को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। जिसमें Mr. IPL सुरेश रैना (Suresh Raina) समेत कई भारतीय प्लेयर्स मैदान में नज़र आएंगे। ऑक्शन में कुल 360 खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे, जिनपर बोली लगेगी।
गौरतलब है कि Lanka Premier League 2023 ,(LPL 2023) के सीज़न के लिए कुछ नामचीन प्लेयर्स पहले ही कांट्रैक्ट किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि इस साल का सीज़न LPL का चौथा सीजन होगा।
LPL 2023 के लिए जिन 360 खिलाड़ियों के नाम ऑक्शन के लिए जारी किए जाएंगे, उनसे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, डेविड मिलर, शाकिब अल हसन और वानिंदु हसरंगा जैसे धुरंधरों को फ्रैंचाइजी ने साइन कर लिया है।
गौरतलब है कि Lanka Premier League 2023 का सीज़न 30 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक, इस लीग में कुल 5 टीम हैं। और, फ्रैंचाइजी के मैनेजमेंट को खिलाड़ियों की नीलामी में 5 लाख अमेरिकी डॉलर तक के अंदर खर्च करने की अनुमति है। LPL 2023 का खिताबी मुकाबला 20 अगस्त को होगा।हर टीम में 20 से 24 प्लेयर्स होंगे। जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी ज़रूरी होंगे।