Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तीन दिवसीय दौरे पर लियोनेल मेसी भारत पहुंचे, जानिए क्या है फुटबॉल लीजेंड का पूरा शेड्यूल

Lionel Messi Full Schedule in India Tour 2025: लियोनेल मेसी आज 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर भारत आ चुके है। इस दौरान वो चार शहरों में जाएंगे और मैत्री मैच का हिस्सा भी बनेंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 13, 2025 | 09:29 AM

लियोनेल मेसी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Lionel Messi India Tour 2025: दिग्गज महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज 13 दिसंबर से तीन दिनों तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मेसी भारत के चार बड़े शहरों में जाएंगे। इसके साथ ही एक मैत्री मैच में भी शामिल होंगे। जो मेसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच खेला जाएगा। मेसी का इतंजार भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए समाप्त हो गया है। वो 13 से 15 दिसंबर तक भारत के दौरे पर है। आइए जानते हैं कि मेसी का भारत दौरे पर किस तरह का कार्यक्रम रहेगा।

अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में फीफा विश्व कप का खिताब दिलाने वाले लियोनल मेसी शनिवार को मियामी से सुबह 1.30 बजे कोलकाता पहुंच चुके हैं। इस बीच वह कुछ समय के लिए दुबई में भी रुकेंगे। शनिवार को सुबह 9:30 बजे से उनका मीट-एंड-ग्रीट सेशन शुरू होगा।

मेसी अपने स्टैच्यू का करेंगे अनावरण

इसके बाद उनके 70 फुट लंबे स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण होगा। इसके बाद मेसी युवा भारती क्रीड़ांगन जाएंगे। उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मौजूद रह सकते हैं। कोलकाता में मेसी एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे। आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं। इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक है।

सम्बंधित ख़बरें

Exclusive Interview: ‘2 हफ्ते की लीग से खिलाड़ी नहीं बनते’, बाईचुंग भूटिया ने फुटबॉल सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

FIFA World Cup 2026 में हिस्सा लेने से कोई रोक नहीं सकता, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान टीम ने किया पलटवार

ईरान ने FIFA World Cup से वापस लिया नाम, अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच लिया बड़ा फैसला

ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO

2 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे मेसी

इसके बाद दोपहर 2 बजे मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वह एक प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगे। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे। शाम में मेसी के सम्मान में संगीत समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: GOAT इंडिया टूर इवेंट में राहुल गांधी भी होंगे शामिल, हैदराबाद में लियोनेल मेसी से करेंगे मुलाकात

14 दिसंबर को मुंबई में रहेंगे लियोनेल मेसी

14 दिसंबर को मेसी मुंबई में होंगे और कई हाई-प्रोफाइल शो में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रमों में पैडल कप के लिए सीसीआई में एक सेशन, एक सेलिब्रिटी मैच और वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ा इवेंट शामिल है। रात में एक चैरिटी फैशन शो होगा। रात्रि में सुआरेज और डी पॉल की स्पैनिश म्यूजिक परफार्मेंस भी होगी।

15 दिसंबर को दिल्ली में रहेंगे लियोनेल मेसी

लियोनल मेसी अपने कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक खास कार्यक्रम में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। सभी चार शहरों में मेसी के साथ मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में फैंस के लिए 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। फैंस 10 लाख रुपये देकर इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और मेसी के साथ सेल्फी ले सकते हैं। बता दें कि मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं। आखिरी बार वे 2011 में भारत आए थे। कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ एक मैत्री मैच में उन्होंने अर्जेंटीना की कप्तानी की थी।

Lionel messi india tour 2025 full schedule day wise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 08:38 AM

Topics:  

  • Football
  • Football Matches
  • Football News
  • Lionel Messi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.