इधर IPL में बिजी रहे खेल प्रेमी उधर कुश मैनी ने रच दिया इतिहास, बन गए यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय
अल्पाइन अकादमी से जुड़ी DAMS लुकास ऑयल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कुश मैनी ने स्प्रिंट रेस के 30 लैप्स महज 44:57.639 मिनट में पूरे किए और 25 साल की उम्र में इतिहास रच दिया।
- Written By: मृणाल पाठक
कुश मैनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बीती रात जब भारतीय खेल प्रेमी आईपीएल के दिल्ली और पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच का आनंद ले रहे थे, ठीक उसी समय भारतीय रेसर कुश मैनी मोनाको में इतिहास रच रहे थे। 25 साल की उम्र में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोनाको ग्रैंड प्रिक्स में F2 स्प्रिंट रेस जीती है। वह ये रेस जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
अल्पाइन अकादमी से जुड़ी DAMS लुकास ऑयल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कुश मैनी ने स्प्रिंट रेस के 30 लैप्स महज 44:57.639 मिनट में पूरे किए। उन्होंने इटली के गैब्रिएल मिनी और ब्रिटेन के ल्यूक ब्राउनिंग को पीछे छोड़ा। इस रेस में मिनी दूसरे और ब्राउनिंग तीसरे स्थान पर रहे।
कुश मैनी ने अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद कहा, “मोनाको में P1 पोजिशन हासिल करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। मैं DAMS टीम और उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। हम अपना भरोसा बनाए रखेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Fifa World Cup: रोनाल्डो ने पहना नंबर 21, क्रोएशिया से शानदार जीत के बाद दी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजली
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
INDIAN NATIONAL ANTHEM IN MONACO 🇮🇳🥹 Kush Maini has created History by becoming the first Indian to win an F2 race at Monte Carlo! 🤯 ABSOLUTELY INCREDIBLE BY KUSH 🙌pic.twitter.com/858nS8Uq6r — The Khel India (@TheKhelIndia) May 24, 2025
जब मैनी मोंटे कार्लो में पोडियम के शीर्ष पर खड़े थे, तो भारत का राष्ट्रगान बज रहा था, जो हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट में भारतीय ड्राइवरों की ऐसी सफलता बहुत ही कम देखने को मिलती है।
DAMS लुकास ऑयल के लिए ड्राइविंग करते हुए, कुश मैनी ने पोल पोजिशन से शुरुआत की और पूरी रेस में आगे रहे। उन्हें लगातार अल्पाइन अकादमी के ड्राइवर गैब्रिएल मिनी से चुनौती मिल रही, जो PREMA के लिए रेस कर रहे थे, लेकिन वह मैनी को पछाड़ नहीं पाए।
जानकारी के लिए बता दें कि कुश मैनी का जन्म 22 सितंबर 2000 को हुआ था। वह अर्जुन मैनी के छोटे भाई हैं, जिन्होंने GP3 और फॉर्मूला 2 में प्रतिस्पर्धा की है। कुश ने 2016 में अपना करियर शुरू किया और BVM रेसिंग के लिए इटैलियन F4 चैंपियनशिप में भाग लिया।
2017 में मैनी जेनजर मोटरस्पोर्ट में चले गए और फिर से इटैलियन F4 में प्रतिस्पर्धा की। उन्होंने 2018 में M2 कॉम्पिटिशन के साथ फॉर्मूला रेनॉल्ट यूरोकप में बदलाव किया। 2020 में, COVID-19 महामारी के बाद, वह हाईटेक ग्रैंड प्रिक्स के साथ मिलकर ब्रिटिश F3 सीरीज़ में लौट आए।
अनचाहा रिकॉर्ड बना श्रेयस अय्यर के सिर का ताज, इस शर्मनाक लिस्ट में बने कैप्टन नंबर-1
इसके बाद 2021 में कुश ने मुंबई फाल्कन्स टीम के हिस्से के रूप में F3 एशियाई चैम्पियनशिप में भाग लिया। कुश मैनी के प्रदर्शन की बदौलत टीम तीसरे स्थान पर रही। 2022 में उन्होंने FIA फॉर्मूला 3 चैम्पियनशिप में भाग लिया। नवंबर 2022 में कुश ने F2 सीजन 2023 में कैंपोस रेसिंग के लिए रेस की। उन्होंने 2022 में यास मरीना सर्किट में फॉर्मूला 2 पोस्ट-सीजन टेस्ट में भी भाग लिया है।
