FIFA World Cup: रोनाल्डो ने पहना नंबर 21, क्रोएशिया से शानदार जीत के बाद दी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजली
Ronaldo Honours Diogo Jota: क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने दिवंगत डिओगो जोटा को दी भावुक श्रद्धांजलि, जीत को बताया उनके नाम। इस दिन जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा के मौत की पहली बरसी भी थी।
- Written By: सृष्टि मौर्य
Ronaldo Wearing Diogo Jota's Jersy. (सोर्स-सोशल मीडिया)
Ronaldo Honours Diogo Jota After Dramatic Win: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी टीम ने शुक्रवार को टोरंटो में क्रोएशिया पर 2-1 की जीत के बाद अपने दिवंगत साथी खिलाड़ी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजलि दी। इस दिन डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की स्पेन में हुए सड़क हादसे में मौत की पहली बरसी भी था। राउंड ऑफ-32 मुकाबले में रोनाल्डो ने पेनल्टी के जरिए पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया।
मैच खत्म होने के बाद कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पूरी टीम ने डिओगो जोटा को श्रद्धांजली दी जिसमें रोनाल्डो ने नंबर-21 जर्सी पहनकर आसमान की ओर इशारा किया। इस दौरान उनकी आंखें में नमी भी दिखाई दीं। ये पूरा नजारा खिलाड़ियों और उनके फैन्स के लिए बेहद ही भावुक कर देने वाला था। जोटा के निधन के एक महीने बाद पुर्तगाल फुटबॉल टीम ने उनकी याद में उनकी नंबर-21 राष्ट्रीय टीम जर्सी उनके करीबी दोस्त और पूर्व साथी खिलाड़ी रूबेन नेवेस को सौंप दी थी।
हमें मैच से पहले ही पता था- रोनाल्डो
रोनाल्डो फीफा विश्व कप के दौरान ‘फॅाक्स’ के साथ बात करते कहा- “हमें मैच से पहले ही एहसास था कि आज का दिन कितना खास है। आज हमने टीम के साथ जीवन के इस संयोग पर बात की और ये अकल्पनीय है। ये जीत हमारे लिए सिर्फ मैच जीतने के लिए ही नहीं, बल्कि डिओगो जोटा को सम्मान देने के लिए भी थी।”
सम्बंधित ख़बरें
FIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
इंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
रोनाल्डो ने अपना बयान देते हुए ये भी कहा कि हमें पता है कि वह आज भी हमारे साथ हैं और उनके लिए ये पल बहुत खास है। साथी उन्होनें ये भी कहा कि सबसे अच्छी बात ये है कि हमें आज के दिन इस मैच को खेलने का अव्सर मिला और इसलिए उनके सम्मान में श्रद्धांजली देने का सबसे अच्छा तरीका यही था कि हम ये मुकाबला जीतें।
यह भी पढ़ें – इंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
डिओगो जोटा: एक यादगार खिलाड़ी –
डिओगो जोटा ने पुर्तगाल के लिए 49 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे और 14 गोल किए थे। पिछले वर्ष 3 जुलाई को स्पेन के पश्चिमी हिस्से में हुए एक भीषण सड़क हादसे में उनकी और उनके 25 वर्षीय भाई आंद्रे सिल्वा की मौत हो गई थी।
डिओगो जोटा पुर्तगाल की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2019 और 2025 में यूईएफए नेशंस लीग (UEFA) का खिताब जीता था। 2025 के फाइनल में पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। निधन से कुछ ही हफते पहले जोटा ने अपने साथियों के साथ इस जीत का जश्न भी मनाया था। उनके भाई आंद्रे सिल्वा भी पेशेवर फुटबॉलर थे और पुर्तगाल के दूसरे डिवीजन क्लब पेनाफिएल के लिए खेलते थे।
हादसे के समय डिओगो जोटा की कार एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान कार का टायर फट गया, जिससे वाहन सड़क से उतर गया और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौके पर ही मौत हो गई।
