Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
Amarnath Yatra 2026: आज यानी 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। बारिश के कारण थोड़ी देर रूकने के बाद एक बार फिर अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
- Written By: प्रिया जैस
अमरनाथ यात्रा 2026 (सौजन्य-एक्स)
Amarnath Yatra Resumes 2026: वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 आज से शुरू हो गई है। बारिश और भक्तिपूर्ण जयकारों के बीच तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग से यात्रा शुरू की। बीच में बारिश के कारण थोड़ी देर के लिए यात्रा को रोका गया था। लेकिन बारिश कम होते ही यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया और बम बम भोले के जयकारों से पूरी घाटी गूंज उठी। भगवान शिव की पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए हजारों श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा और व्यापक प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं के बीच यात्रा पर रवाना हुए।
इस साल 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को इस पवित्र यात्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले, गुरुवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षाबलों की निगरानी में रवाना होकर गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के नुनवान (पहलगाम) स्थित दोनों आधार शिविरों पर पहुंचा।
4 हजास से अधिक श्रद्धालु निकले
कुल 4,822 श्रद्धालु सुरक्षा घेरे में चल रहे दो काफिलों के साथ यात्रा पर निकले। इनमें 2,510 श्रद्धालु नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर पहुंचे, जबकि 2,312 श्रद्धालु सुरक्षित रूप से बालटाल आधार शिविर से निकले।
सम्बंधित ख़बरें
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
#WATCH | Baltal, J&K | Devotees begin their trek towards the Holy Cave of Shri Amarnathji from Baltal base camp pic.twitter.com/c57Eb7tuIB — ANI (@ANI) July 3, 2026
बालटाल पहुंचने पर श्रद्धालुओं का जम्मू-कश्मीर के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा परिवहन मंत्री सतीश शर्मा, सशस्त्र पुलिस के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मकसूद उल जमान, गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर तथा गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधांशु धामा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस बल (सीएपीएफ) और स्वास्थ्य विभाग तैनात
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि गांदरबल पुलिस, नागरिक प्रशासन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से व्यापक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।
VIDEO | Amarnath Yatra 2026: Pilgrims begin yatra from Baltal route amid rain and devotional chants. Visuals from Baltal.#AmarnathYatra2026 #Baltal (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/E9S0ArAeC9 — Press Trust of India (@PTI_News) July 3, 2026
प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए ‘हेल्पिंग हैंड’ टीमें, सहायता केंद्र (असिस्टेंस बूथ) तथा 24 घंटे पुलिस की तैनाती की है, ताकि श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, आपातकालीन सहायता और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़ें – अमरनाथ गुफा का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज भी हैरान रह जाते हैं लोग! आखिर क्यों बदलता है हिमलिंग का आकार?
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने और पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बल, नागरिक प्रशासन, स्थानीय निवासी, सेवा प्रदाता तथा स्वयंसेवकों ने मिलकर इस साल की अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, संरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और यादगार यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा सभी श्रद्धालुओं को सफल और आध्यात्मिक रूप से मंगलमय श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की शुभकामनाएं दीं।
