-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shreyas Iyer 1st Captain To Lose While Defending More Than 200 Runs In Ipl History
अनचाहा रिकॉर्ड बना श्रेयस अय्यर के सिर का ताज, इस शर्मनाक लिस्ट में बने कैप्टन नंबर-1
- Written By: मृणाल पाठक
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बीते 24 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने जीत दर्ज कर पंजाब के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर को जिंदगी भर का गम भी दे गई है। उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दरअसल, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो 4 बार 200 प्लस के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बोर्ड पर लगाए। दिल्ली कैपिटल्स ने यह स्कोर 6 विकेट और 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दिल्ली की जीत के हीरो युवा समीर रिजवी रहे जिन्होंने 25 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
आईपीएल 2025 में यह दूसरा मौका है जब श्रेयस अय्यर 200 से ज्यादा का स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले पंजाब किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 245 रन बनाकर हार गई थी।
200+ डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार
- 4 – श्रेयस अय्यर
- 3 – एमएस धोनी
- 3 – फाफ डु प्लेसिस
- 3 – शुभमन गिल
इसके साथ ही पंजाब किंग्स आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक बार 200 से ज्यादा स्कोर डिफेंड न करने वाली टीम भी बन गई है। 200 से अधिक रन बनाने के बाद पंजाब की यह 7वीं हार है। इस मामले में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़ दिया है।
200+ का स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार
- 7 – पंजाब किंग्स
- 6 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 5 – चेन्नई सुपर किंग्स
खुशकिस्मत हूं कि…8 साल का इंतजार हुआ खत्म, टेस्ट में वापसी के बाद आया करुण नायर का पहला रिएक्शन
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लेकिन, पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच गई है। उसके लिए ये जीत काफी अहम थी, जिसके बदौलत टीम अंक तालिका में इजाफा कर पाती। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं।
Shreyas iyer 1st captain to lose while defending more than 200 runs in ipl history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Jul 03, 2026 | 01:11 PMपासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
Jul 03, 2026 | 01:09 PMआर्णी में मनसे की पहल, 50 किसानों को मुफ्त बीज वितरण, 700 किसानों को मिलेगा लाभ
Jul 03, 2026 | 01:07 PMकलयुग से ज्यादा छलयुग! राम मंदिर मामले में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मठ-मंदिरों को बना रहे निशाना
Jul 03, 2026 | 01:06 PMचकबंदी में गड़बड़ी का खुलासा: प्रयागराज में 37 बीघा वन भूमि का फर्जी नामांतरण निरस्त; फिर हुई वन विभाग के नाम
Jul 03, 2026 | 01:04 PMVitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय
Jul 03, 2026 | 01:03 PMFifa World Cup: रोनाल्डो ने पहना नंबर 21, क्रोएशिया से शानदार जीत के बाद दी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजली
Jul 03, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














