- Hindi News »
- Sports »
- Kuldeep Yadav Revealed The Secret Of His Success After Taking 5 Wickets Against Pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव ने खोला अपनी सफलता का राज
- Written By: काजल चोपड़े

कोलंबो: बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का मानना है कि सीधे रन अप सहित तकनीक में कुछ बदलाव से उन्हें गेंदबाजी में सुधार करने और वनडे क्रिकेट में सफलता हासिल करने में मदद मिली। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल 14 मैचों में 27 विकेट लिए हैं और वह इस वर्ष वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
कुलदीप ने एशिया कप (Asi Cup 2023) सुपर चार में पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ भारत की 228 रन से जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ पिछले साल घुटने के ऑपरेशन के बाद मेरा रन अप काफी हद तक सीधा हो गया और मेरी लय आक्रामक हो गई। पहले गेंद छोड़ने के बाद मेरा हाथ नीचे गिर जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। अब मेरा हाथ बल्लेबाज के सामने होता है।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री
फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हैंडशेक?
हाईट, गर्लफ्रैंड और संपत्ति…कौन है ये पॉकेट डायनामाइट? पाकिस्तान में ईशान किशन की सर्चिंग ने तोड़े रिकॉर्ड
IND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण
कुलदीप ने कहा कि ऑपरेशन के बाद अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए उन्होंने ‘स्पिन और ड्रिफ्ट’ पर काम किया। उन्होंने कहा,‘‘ मैंने इस पर पूरा ध्यान दिया कि मैं अपनी गति खोए बिना अपनी स्पिन और ड्रिफ्ट को बरकरार रखूं। अगर कोई लेग स्पिनर गेंद को गुड लेंथ पर पिच कराता है तो वह फिर लगातार विकेट हासिल कर सकता है। ऐसे में ढीली गेंदों की संख्या कम हो जाएगी और आपके प्रदर्शन में निरंतरता रहेगी।”
कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 25 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे भारत बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहा। कुलदीप ने कहा के वह अपने इस प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे क्योंकि उन्होंने इसे एक चोटी की टीम के खिलाफ हासिल किया है। उन्होंने कहा,‘‘ संन्यास लेने के बाद मैं हमेशा इस बात को याद रखूंगा कि मैंने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पाकिस्तान के बल्लेबाज स्पिन को अच्छी तरह से खेल सकते हैं। अगर आप एक ऐसी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं जो कि उपमहाद्वीप में स्पिन को अच्छी तरह से खेलती हो तो फिर इससे आप का मनोबल बढ़ता है।” (एजेंसी)
Kuldeep yadav revealed the secret of his success after taking 5 wickets against pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK को मिली डबल खुशखबरी, ब्रेविस के बाद MS Dhoni भी हुए फिट; इस मुकाबले में दिखेंगे खेलते
Apr 06, 2026 | 03:59 PMमहाभारत का चक्रव्यूह क्या था? आसान भाषा में समझें ये खतरनाक युद्ध रणनीति
Apr 06, 2026 | 03:53 PM‘मैं चार बार के मुख्यमंत्री की बहू हूं…’, नामांकन सभा में भावुक हुईं सुनेत्रा पवार; अजित दादा को किया याद
Apr 06, 2026 | 03:45 PMईरान का सूपड़ा साफ करने को तैयार ट्रंप! US ने तैनात की घातक स्टेल्थ मिसाइलें, एक मिशन में होगा सब खाक
Apr 06, 2026 | 03:41 PMAkshay Kumar Release Date: भूत बंगला का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
Apr 06, 2026 | 03:35 PMदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Apr 06, 2026 | 03:21 PM‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
Apr 06, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














