Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KKR vs RCB: बेंगलुरु के सामने केकेआर ने जीत के लिए रखा 193 रन का टारगेट, रघुवंशी-रिंकू की विस्फोटक बल्लेबाजी

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। केकेआर के लिए युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 71 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 13, 2026 | 10:38 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- @IPL)

Follow Us
Close
Follow Us:

KKR vs RCB 1st Inning Highlight: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर आरसीबी के कप्तान रजत पाजीदार ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने केकेआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। जिसके बाद केकेआर ने बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया है। केकेआर के लिए बल्लेबाजी में युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुंवशी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंत में रिंकू सिंह ने भी विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वो अपनी फिफ्टी पूरी न कर सके।

Innings Break! The middle-order turn up to take #KKR to 192/4 👏 Will #RCB chase it down? 🤔 Scorecard▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/E9krurpI1U — IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026

रघुवंशी और रिंकू ने खेली तेज तर्रार पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शुरुआत ने फिन एलन ने तेज अंदाज में रन बनाए, लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा न कर सके। 8 गेंदों में 18 रन बनाकर एलन तब आउट हो गए जब टीम का स्कोर सिर्फ 23 रन था। तीसरे ओवर में केकेआर को पहला झटका लगने के बाद पांचवे ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 19 रन बनाकर जोश हेडलवुड का शिकार बने।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट

10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री

इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर

रघुवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी

इसके बाद तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन पर साथ मिलाकर 46 गेंद में 68 रन की साझेदारी पूरी की। 13वें ओवर में 116 रन के स्कोर पर केकेआर को तीसरा झटका लगा। ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन दूसरी ओर अंगकृष रघुवंशी टिके रहे और मैदान पर अपने शॉर्ट्स दिखाते रहे। रघुवंशी ने 7 चौको व 3 छक्कों की मदद से 46 गेदों पर 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में दो रन पूरे करने के चक्कर में रन आउट हुए।

A free flowing innings to bring up his 4️⃣th fifty of the season 👏 Angkrish Raghuvanshi relishing a tough Raipur track 💜 Updates ▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/uRKsWW2IKE — IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026

रिंकू सिंह फिफ्टी से चूके

वहीं, रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 3 चौको व 1 छक्के की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। चौथे विकेट के लिए रिंकूं सिंह और अंगकृष रघुवंशी के बीच 46 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस मुकाबले गेंदबाज अपना असल छोड़ने में नाकामयाब दिखें। भुवनेश्वर कुमार, जोश हेडलवुड और रसिक सलाम डाल को 1-1 विकेट मिला।

𝗥𝗮𝗺𝗽𝗮𝗻𝘁 𝗥𝗶𝗻𝗸𝘂 𝗶𝗻 𝗥𝗮𝗶𝗽𝘂𝗿 😎 A momentum-inducing 49*(29) from the left-hander 👏 Scorecard▶️ https://t.co/X27WecYjiZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR | @rinkusingh235 pic.twitter.com/7SUl4rF1ud — IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बैथल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार, जैकब डफी और जोश हेडलवुड।

Kolkata sets 193 run target for bengaluru angkrish raghuvanshi scores fifty kkr vs rcb ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 10:25 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.