- Hindi News »
- Sports »
- Kl Rahul Third Player To Lead India In Odis Without Captaincy In List A Cricket
KL राहुल ने किया कमाल, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी
कर्नाटक के बल्लेबाज राहुल अपने 39वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की कप्तानी कर रहे हैं।
- Written By: काजल चोपड़े

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका), दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA 1st ODI Match) के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की कप्तानी कर रहे बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) ‘लिस्ट ए’ (List A) क्रिकेट में कप्तानी किए बिना 50 ओवर के प्रारूप में देश की अगुआई करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी (Syed Kirmani) और आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा के इस श्रृंखला के लिए पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण राहुल को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयनकर्ताओं ने इससे पहले विराट कोहली के टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद उनकी जगह रोहित को सबसे छोटे प्रारूप के अलावा एकदिवसीय टीम का भी कप्तान बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
WI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
चोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
आम इंसान की तरह बेटे अकाय को प्रीस्कूल ले जाते दिखे विराट कोहली, लंदन की सड़क पर घूमते हुए VIDEO वायरल
कर्नाटक के बल्लेबाज राहुल अपने 39वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। देश के लिए 50 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने से पहले टीम की कप्तानी करने वाले पिछले खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ थे जिन्होंने अक्टूबर 1984 में पहली बार टीम की अगुआई की थी।
मोहिंदर ने जब पहली बार टीम की अगुआई की थी तो वह अपना 35वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और मध्य प्रदेश के आलराउंडर वेंकटेश अय्यर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर रहे हैं। (एजेंसी)
Kl rahul third player to lead india in odis without captaincy in list a cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव गुट ने समाना में ईरान सुप्रीम लीडर को बताया शहीद, लिखा- खामेनेई ने किसी महाशक्ति के आगे नहीं टेके घुटने
Mar 03, 2026 | 04:11 PMWI के खिलाफ संजू सैमसन के 97 रन से रोहित शर्मा का क्या कनेक्शन? दोनों का ये VIDEO जमकर हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 04:06 PMयुद्ध का दर्दनाक मंजर, स्कूल हमले में 165 मासूमों की मौत; सामूहिक जनाजे में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Mar 03, 2026 | 04:06 PMकोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
Mar 03, 2026 | 04:06 PMगोंदिया में गहराया जल संकट: 580 गांवों में बूंद-बूंद को तरसेंगे लोग, प्रशासन के दावों के बीच 457 हैंडपंप बंद
Mar 03, 2026 | 04:04 PMबचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
Mar 03, 2026 | 03:58 PMहोली पर राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत!
Mar 03, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM













