Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिस्टी कोवेंट्री ने रचा इतिहास, IOC की बनी पहली महिला अध्यक्ष; जानें कब से संभालेंगी कार्यभार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईओसी की अध्यक्ष महिला चुनी गई है। क्रिस्टी कोवेंट्री को आईओसी को नया अध्यक्ष चुना गया है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 20, 2025 | 10:24 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईओसी की अध्यक्ष महिला चुनी गई है। क्रिस्टी कोवेंट्री को आईओसी को नया अध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद को जीतने वाली पहली महिला बनी। उसके साथ-साथ वो इस पद पर काबिज होने वाली अफ्रीका की पहली सदस्य भी बन गई हैं।

जिम्बाब्वे की खेल मंत्री और ओलंपिक में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता तैराक क्रिस्टी (41 वर्ष) ने आईओसी सदस्यता में 97 आईओसी सदस्यों द्वारा मतदान के बाद सात उम्मीदवारों की प्रतिस्पर्धा में पहले दौर में शानदार जीत हासिल की। उन्हें 2033 तक आठ साल का कार्यकाल मिला है।

मुश्किल चुनाव में कोवेंट्री ने हासिल की जीत

आईओसी अध्यक्ष पद के लिए यह दशकों में सबसे खुला और मुश्किल से तय होने वाला चुनाव था जिसमें मतदान से पहले स्पष्ट रूप से कोई आगे नहीं था। कई ने भविष्यवाणी की थी कि पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए कई दौर के मतदान की जरूरत हो सकती है। कोवेंट्री की जीत निवर्तमान आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक की भी जीत थी क्योंकि वह लंबे समय से उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में बढ़ावा देते हुए दिख रहे थे। बाक ने अपने मतदान के अधिकार का उपयोग नहीं किया।

Mrs Kirsty Coventry has been elected as the 10th President of the International Olympic Committee at the 144th IOC Session in Costa Navarino. pic.twitter.com/Dv8Tfbecf6 — IOC MEDIA (@iocmedia) March 20, 2025

अध्यक्ष बनने के बाद कोवेंट्री ने क्या कहा?

कोवेंट्री ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि मैं आप सभी को गौरवान्वित करूंगी और उम्मीद है कि आप अपने द्वारा लिए गए निर्णय पर बहुत आश्वस्त होंगे। अब हमें मिलजुलकर काम करना होगा। पोडियम पर जाते समय उन्हें जुआन एंटोनियो समारांच ने बधाई दी। समारांच उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी थे जिन्हें 28 वोट मिले।

चुनाव में अध्यक्ष पद की इस दौड़ में खेल संचालन संस्थाओं के चार अध्यक्ष भी शामिल थे। जिसमें ट्रैक और फील्ड के सेबेस्टियन को (आठ वोट), स्कीइंग के जोहान एलियाश, साइक्लिंग के डेविड लैपर्टिएंट और जिमनास्टिक के मोरिनारी वतनबे, जॉर्डन के राजकुमार फैसल अल हुसैन भी इस दौड़ में शामिल थे।

23 जून से संभालेंगी कार्यकाल

कोवेंट्री 23 जून को आधिकारिक तौर पर ओलंपिक दिवस पर अपने मेंटोर बाक की जगह लेंगी। वह 131 साल के इतिहास में 10वीं आईओसी अध्यक्ष होंगी। बाक इस पद पर अधिकतम 12 साल तक काबिज रहे। कोवेंट्री के लिए मुख्य चुनौतियां लॉस एंजिल्स में 2028 ओलंपिक खेलों की ओर राजनीतिक और खेल मुद्दों के माध्यम से ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाना होगा जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ कूटनीति में शामिल होना भी शामिल है।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्हें 2036 ओलंपिक खेलों के लिए भी मेजबान ढूंढना होगा जो भारत या मध्य पूर्व में हो सकता है। कोवेंट्री ने 2004 के एथेंस ओलंपिक और चार साल बाद बीजिंग में 200 मीटर बैकस्ट्रोक में लगातार खिताब जीते। वह लंदन ओलंपिक में विवादित एथलीट चुनाव के लगभग एक साल बाद 2013 में आईओसी में शामिल हुईं। (भाषा इनपुट के साथ)

Kirsty coventry has been elected 10th international olympic committee president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 10:17 PM

Topics:  

  • Olympic Games
  • Sports
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

China Open 2025: डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ ने दिखाया दम, जीती पहला मुकाबला

2

एशियन गेम्स पर टिकी जोशना चिनप्पा की नजरें, बोली- देश के लिए लाऊंगी मेडल

3

फ्रांस के डेम्बेले बने बैलोन डी’ओर के बादशाह, बोन्मटी ने महिला फुटबॉल में रचा इतिहास

4

SAFF U-17 Championship में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.